हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के ग्रामीणों को 10, 12 दिन से पानी की बूंद बूंद से परेशान होना पड़ रहा है।

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के ग्रामीणों को 10, 12 दिन से पानी की बूंद बूंद से परेशान होना पड़ रहा है।

पथरी। क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की योजना से बनी पानी की टंकी से गांव के ग्रामीणों को पानी नही मिल रहा है। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को बूंद बूंद से तरसना पड़ रहा है लगभग 10 से 12 दिन बीत जाने के बाद भी अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्या का कोई समाधान नहीं किया।

आपको बता दें की श्यामा प्रसाद मुखर्जी की योजना से करोड़ों रुपए लगाकर पानी की टंकी का निर्माण किया था जिसमें सभी गांव वालों को टंकी के कनेक्शन दिए गए टंकी में लगे मोटर के चलते वोल्टेज की कमी के कारण मोटर पानी नहीं उठा रहा है जिसके चलते कई बार ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि यहां पर वोल्टेज की कमी है जिसके लिए सर्वो लगाना जरूरी है जिससे कि वोल्टेज पूरी हो जाए और ग्रामीणों को पानी मिल जाए लेकिन अधिकारी मोन बने बैठे हुए हैं ग्रामीणों की इस पानी की किल्लत को दूर करने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए इतनी कड़ाके की भीषण गर्मी के चलते ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है टंकी पर रहे ऑपरेटर मतलूब ने बताया कि मैंने कई बार अधिकारियों से मिलकर लिखित में भी शिकायत दी है कि ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है और ग्रामीण मुझे परेशान कर रहे हैं आप लोग वोल्टेज को बढ़ाने के लिए सर्वो को जल्द से जल्द लगाएं क्योंकि भीषण गर्मी के चलते ग्रामीण काफी परेशान हो रहे हैं और वह इधर-उधर जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी फोन करा रहे हैं लेकिन अभी तक भी आप लोगों ने सर्वो नहीं लगवाया है इसलिए आप लोगों से निवेदन है कि सर्वो लगाकर जल्द से जल्द ग्रामीणों की पानी की समस्या को दूर करें।

इस मौके पर फरमान, जावेद, अमजद, जुबेर ,अरुण, पवन, संजय, वकील, संदीप,दीपक, मेहर सिंह, देशराज , अब्दुल, रहमान, रफीक, समूह, बबलू ,रिफाकत, सुलेमान, सलमान, रफीक अहमद, फुरकान अहमद, जब्बार अली, आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *