24 घंटे के भीतर एक और बाइक चोर गिरोह पकड़ा

 

24 घंटे के भीतर एक और बाइक चोर गिरोह पकड़ा

एक दर्जन मोटरसाइकिलें बरामद, चार गिरफ्तार

चोरी वाहनों को रिकवर करने के लिए टीमें गठित की गई हैं, जल्द और खुलासे होने की भी है उम्मीद- SSP अजय सिंह

थाना झबरेडा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हो रही वाहन चोरियों को लेकर शुरुआत से ही बेहद संजीदा एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा पुलिस टीमों को अपराधियों के गिरेबां तक पहुंचने के लिए नए नए सर्विलांस के तरीके अपनाए जाने एवं मैन्युअल पुलिसिंग पर फोकस करने हेतु समय-समय पर निर्देशित किया जाता है।

इन्हीं सब कारणों से आए दिन हरिद्वार पुलिस विभिन्न बड़ी घटनाओं के साथ-साथ वाहन चोरी पर भी नए-नए खुलासे कर रही है।

चोरी किए गए वाहनों को बरामद करने व इन घटनाओं में लिप्त विभिन्न गिरोह से पर्दा उठाने के लिए SSP हरिद्वार अजय सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दोपहिया वाहनों की चोरी के अभ्यस्त गिरोह के 04 बेहद शातिर सदस्यों को दबोचकर उनके कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

गुप्त सूचना पर काम करते हुए पुलिस टीम ने इकबालपुर कुंजा रोड, भट्टे के पास चेकिंग अभियान के दौरान 02 मोटर साईकिल पर सवार 04 संदिग्धों को दबोचा। जिनकी निशांदेही पर ग्राम बेहड़की सहदाबाद से 10 अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद हुईं हैं।

कुल 12 मोटरसाइकिलों में 02 थाना झबरेडा से, 03 सिविल लाईन कोतवाली रुडकी से, 01 कोतवाली मंगलौर से, 01 थाना नागल से चुराई गई हैं। शेष 05 की जानकारी की जा रही है। नशे के आदी अभियुक्त उक्त मोटर साइकिलों को सस्ते दामों में बेचकर अपना खर्चा चलाते थे। बरामदगी के आधार पर थाना झबरेडा पर मु0अ0सं0 318/23 धारा 411, 413, 414, 34 भादवि व 41/102 द0प्र0सं0 पंजीकृत किया गया। विवेचना जारी है।

अभियुक्तों

1.विशाल उर्फ विशू पुत्र भजन सिह निवासी बेहडकी सैदाबाद थाना झबरेडा
2. विक्की पुत्र स्व० तेलू राम निवासी उपरोक्त
3.राजन पुत्र मागेराम निवासी ग्राम बरवाला थाना शाहपुर जिला मु0नगर हाल पता कुन्जा रोड इकबालपुर
4. नितिश पुत्र नरेन्द्र निवासी ग्राम हासिमपुर थाना देवबन्द जिला सहारनपुर

बरामद
1- स्प्लेंडर बाइक – 11
2- पैशन प्रो बाइक – 01

पुलिस टीम
SO झबरेड़ा धर्मेन्द्र राठी ,उ0नि0 मनोज कुमार,.उ0नि0 नवीन सिंह चौहान,का0 नसीबुद्दीन,का0 मुकेश,का0 देवेश,का0 रणवीर,का0 सुनील कुमार,का0 बसंत कुमार,का0 महिपाल CIU रुड़की,का0 रविंद्र खत्री CIU रुड़की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *