हरिद्वार डॉo पंकज कुमार पांडे सचिव लो0 नि0 वि0, औ0 वि0 (खनन) आयुष एवं आयुष विभाग उत्तराखंड शासन ने ग्राम पंचायत रोहल्की किशनपुर में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत में भ्रमण किया, जिसमें विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे l
सर्वप्रथम सचिव लो0 नि0 वि0 ने खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल के साथ ग्राम में संचालित विकास योजनाओं – अमृत सरोवर योजना, आंगनबाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत भवन एवं प्राथमिक विद्यालय का भौतिक निरीक्षण किया l ग्राम प्रधान विकास चौहान एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा पंकज पांडे का स्वागत किया गया। एवं ग्रामीणों को मंच के माध्यम से अपनी समस्याओं को अवगत कराने के लिए कहा गया, सर्वप्रथम ग्राम के उप प्रधान द्वारा बताया गया कि गांव में बच्चों के लिए स्टेडियम की कोई व्यवस्था नहीं है! जिसका प्रस्ताव युवा कल्याण विभाग हरिद्वार को दिया गया है साथ ही इसका प्रस्ताव सचिव को भी दिया गया! कुछ ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि उनकी किसान सम्मान निधि समय से प्राप्त नहीं हो पा रही है जिसके संबंध में कृषि अधिकारी बहादराबाद द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में प्रत्येक ग्राम पंचायत में कैंप के माध्यम से किसानों की केवाईसी कराई जा रही है जिसके पश्चात किसानों को उनके खाते में सम्मान निधि प्राप्त हो जाएगी। ग्रामीण अरविंद चौहान द्वारा जल संस्थान की योजना जल जीवन मिशन के संबंध में भी शिकायतें की गई, जिसके निराकरण के लिए सचिव द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया।