महिला से दुष्कर्म का आरोपी आया पुलिस गिरफ्त में
गिरफ्तारी से बचने के लिए लागतार ठिकाने बदल रहा था आरोपी
न्यायालय से जारी हुआ था एनबीडब्ल्यू
थाना बुग्गावाला पीड़िता द्वारा अभियुक्त कर्मवीर नौटियाल पुत्र नरेश निवासी ग्राम इनायतपुर इब्राहिमपुर मसाई थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार के विरुद्ध दुष्कर्म करने के संबंध में थाना बुग्गावाला पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लागतार प्रयास किए जा रहे थे पर गिरफ्तारी से बचने के लिए अभियुक्त लागतार ठिकाने बदल रहा था। जिस पर न्यायालय से एलबीडब्ल्यू जारी किए गए। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को कुडकावाला चौक से दबोचने में सफलता हाथ लगी।
गिरफ्तार अभियुक्त
कर्मवीर नौटियाल पुत्र नरेश कुमार निवासी ग्राम इनायतपुर इब्राहिमपुर मसाई थाना भगवानपुर उम्र 24 वर्षपुलिस टीम
उपनिरीक्षक ममता रानी,का0 मोहित,का0 विक्रम
थाना बुग्गावाला हरिद्वार
महिला से दुष्कर्म का आरोपी आया पुलिस गिरफ्त में गिरफ्तारी से बचने के लिए लागतार ठिकाने बदल रहा था आरोपी
