नाबालिग के साथ छेड़छाड़ कर तेजाब फेंकने व जान से मारने की धमकी देने के हैं संगीन आरोप मैं युवक को किया गिरफ्तार

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ कर तेजाब फेंकने व जान से मारने की धमकी देने के हैं संगीन आरोप मैं युवक को किया गिरफ्तार,

थाना कलियर को ग्राम जसवा वाला कलियर निवासी युवक द्वारा एक युवक पर नाबालिग चचेरी बहन के साथ छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर तेजाब फेंककर जान से मारने की धमकी दिए जाने के संबंध में एक शिकायती प्रार्थनापत्र दिए जाने पर थाना कलियर में मु0अ0सं0 297/2023 धारा 354क/घ भादवि आईपीसी व 7/8 , 11(4)/12 पोक्सो अधि0 पंजीकृत किया गया।

मुकदमें में नामजद अभियुक्त आदित्य कुमार को विवेचक द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया तो आरोपी द्वारा अपने जुर्म स्वीकार किया गया। विवेचक द्वारा आरोपी अभियुक्त को नियमानुसार हिरासत पुलिस लेकर वैधानिक कार्यवाही की गई।

अभियुक्त का विवरण
1. आदित्य कुमार पुत्र अरविंद कुमार निवासी ग्राम जसवा वाला थाना पिरान कलियर

पुलिस टीम
1. महिला उपनिरीक्षक वंदना नेगी
2. कांस्टेबल दौलतराम
3. कांस्टेबल अमित कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *