गोदाम निर्माण का ठेका दिलाने के नाम पर की थी ₹16 लाख की ठगी करने वाला अभियुक्त को पुलिस की गिरफ्त में

गोदाम निर्माण का ठेका दिलाने के नाम पर की थी ₹16 लाख की ठगी करने वाला अभियुक्त को पुलिस की गिरफ्त में,

कोतवाली ज्वालापुर को कय्यूम पुत्र अय्यूब निवासी एक्कड खुर्द थाना पथरी जनपद हरिद्वार द्वारा 04 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जमीन पर गोदाम निर्माण का ठेका दिलाने के नाम पर ₹16 लाख रूपये की धोखाधड़ी कर हडप लेने व पैसा वापस मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।

जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा को अभियुक्त आदेश कुमार पुत्र तिलकराम निवासी ग्राम जय भगवानपुर थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को सिद्धिविनायक कॉलोनी रानीपुर से दबोचा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त
आदेश कुमार पुत्र तिलक राम निवासी ग्राम जय भगवानपुर थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 35 वर्ष

फरार अभियुक्त
1- फूल कुमार उर्फ कल्लू पुत्र राम किशन निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर हरिद्वार
2- विशाल कुमार पुत्र राम सिंह निवासी मोहल्ला आनंदपुरी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
3- अक्षय निवासी ज्वालापुर हरिद्वार

बरामदगी
नगद ₹50000 बरामद

पुलिस टीम
वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष सेमवाल,उप निरीक्षक विकास रावत,का09रोहित बरोडिया,का0699 दिनेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *