किसान के खेत से पॉपुलर के पेड़ काट कर चोरी से भागने वाले 3 आरोपी आए पुलिस की गिरफ्त में
घटना में प्रयुक्त पिकअप, चोरी के पेड़ व औजार बरामद
थाना झबरेड़ा ग्राम सुनहेटी आलापुर निवासी विनय कुमार ने उसके खेत से पॉपुलर के पेड़ चोरी होने संबंधी मुकदमा थाना झबरेडा पर दर्ज कराया गया था।
जिसमें त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से 03 अभियुक्तों को पिकअप वाहन से खेत से काटे हुए पेड़ों को ले जाते हुए दबोचा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. गुफरान पुत्र फारुख निवासी पहाड़पुर थाना नागल जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश
2.नीटू उर्फ काला पुत्र मांगेराम निवासी कुंजा बहादुरपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार
3. मनोज पुत्र सुखपाल निवासी कुंजा बहादुरपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार
किसान के खेत से पॉपुलर के पेड़ काट कर चोरी से भागने वाले 3 आरोपी आए पुलिस की गिरफ्त में
