एसपी क्राइम/ट्रैफिक रेखा यादव ने दोपहिया वाहन चोरी का किया खुलासा

बाइक चोरी में लिप्त अहम सदस्य के कॉलर तक पहुंचे हरिद्वार पुलिस के हाथ

सिटी क्षेत्र से हो रही दोपहिया वाहनों की चोरी पर लगाई जाएगी लगाम

एसपी क्राइम/ट्रैफिक रेखा यादव ने दोपहिया वाहन चोरी का किया खुलासा

अभियुक्त के कब्जे से स्कूटी व निशांदेही पर चोरी की 06 बाइक बरामद

सिटी एरिया के विभिन्न थाना क्षेत्र से चुराए थे वाहन, एक फरार की तलाश जारी

नशा युवाओं के भविष्य पर पड़ रहा है भारी, शौक पूरे करने के लिए चुराते थे वाहन

कोतवाली ज्वालापुर चोर गली ज्वालापुर से 26 जुलाई की रात चोरी की गयी स्कूटी एक्टिवा के सम्बन्ध में कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज मुकदमें की तफ्तीश व चोरी वाहन की बरामदगी के प्रयासों में जुटी पुलिस टीम ने रानीपुर झाल के पास वाहन चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त मौहम्मद नावेद को उक्त चोरी एक्टिवा के साथ पकडा। पुलिस की घेराबंदी के दौरान अभियुक्त नावेद के साथ बैठा अन्य वाहन चोर कूदकर फरार हो गया।

विवेचना के दौरान जानकारी मिली है कि अभियुक्त नावेद और उसका साथी नशे के आदी हैं। अपने इन्ही नशे के शौक को पूरा करने के लिए दोनों अभियुक्त सिटी क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोरी कर विभिन्न पार्ट्स को ओने पोने दामों में बेच देते थे।

पुलिस टीम ने अभियुक्त नावेद की निशांदेही पर मुख्य हरिद्वार, रानीपुर, बहादराबाद, सिड़कुल आदि क्षेत्रों से चुराई गए कुल 06 अन्य दोपहिया वाहन भी बरामद किए।

गिरफ्तार अभियुक्त
1- मोहम्मद नावेद पुत्र मोहम्मद नाजिर निवासी श्यामपुर कांगड़ी थाना श्यामपुर

दोपहिया का विवरण
1-स्कूटी एक्टिवा – 01
2-स्प्लेंडर प्लस – 04
3-हौंडा शाइन – 01
4-हीरो पैशन – 01

पुलिस टीम
SHO ज्वालापुर कुंदन सिंह राणा, SI विकास रावत (चौकी प्रभारी बाजार, SI गिरीशचंद्र,HC अनिल भट्ट ,C कपिल कुमार ,C करम चौहान, C हेमंत पुरोहितl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *