जिलाधिकारी ने लिया श्यामपुर कांगड़ी गांव के पास तटबन्ध में हो रहे कटाव का जायजा अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड़, हरिद्वार को क्षतिग्रस्त तटबन्ध की मरम्मत/सुरक्षात्मक कार्य तुरन्त प्रभाव से करने के दिये निर्देश 20 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

जिलाधिकारी ने लिया श्यामपुर कांगड़ी गांव के पास तटबन्ध में हो रहे कटाव का जायजा
अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड़, हरिद्वार को क्षतिग्रस्त तटबन्ध की मरम्मत/सुरक्षात्मक कार्य तुरन्त प्रभाव से करने के दिये निर्देश 20 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को बृहस्पतिवार को जैसे ही जानकारी मिली कि रूक-रूककर हो रही वर्षा तथा गंगा का जल स्तर बढ़ने से श्यामपुर कांगड़ी गांव के पास बने तटबन्ध में कटाव हो रहा है, तो उन्होंने पूरे क्षेत्र में लोगों को गंगा तट पर न जाने का एलाउन्स कराने, पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम, फ्लड कम्पनी दल, आपदा प्रबन्धन टीम, राहत बचाब दल आदि सम्बन्धित को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिये।
धीराज सिंह गर्ब्याल स्वयं श्यामपुर कांगड़ी गांव पहुंचे। उन्होंने पूरे गांव का जायजा लेते हुये जहां-जहां पर कटाव हो रहा है, उसका मुआयना किया। वे ट्रैक्टर पर बैठकर उस स्थान पर पहुंचे जहां पर गंगा नदी से कटाव हो रहा था तथा जायजा लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई खण्ड़, हरिद्वार को निर्देश दिये हैं कि गाम श्यामपुर कांगड़ी व उसके आस-पास के गावों की आबादी के लिए उत्पन्न खतरे व जानमाल की सुरक्षा के दृष्टिगत जनहित में ग्राम कांगड़ी अन्तर्गत स्थित सिद्ध स्त्रोत से आने वाली बरसाती व गंगा नदी के संगम से पूर्व गंगा नदी के किनारे क्षतिग्रस्त तटबन्ध की मरम्मत/सुरक्षात्मक कार्य को आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से प्रारम्भ करना सुनिश्चित करें, जिसके लिये 20 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गयी है।
इस अवसर पर एसडीएम पूरण सिंह राणा, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत, वन विभाग से सुश्री संदीपा शर्मा, दीपेश घिल्डियाल, स्थानीय निवासी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कमीशनर एंव आईजी गढ़वाल पहुंचे हरिद्वार, जिलाधिकारी व एसएसपी हरिद्वार के साथ संयुक्त रुप से हरिद्वार क्षेत्र का भ्रमण कर चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा।
0 Minutes
Uncategorized
 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।
0 Minutes
Uncategorized
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का लगातार अपराध पर वार। चोरी की कुल 05 मोटर साइकिल के साथ पुलिस ने 02 संदिग्ध को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पथरी क्षेत्र के गांव पुरुषोत्तम नगर पथरी बांग्ला पर छप्पर के कच्चे घर में आग लगने से काफी नुकसान हो गया।  रेस्क्यू टीम द्वारा काफी देर तक मस्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गनीमत रही कि कोई जन हानि नही हुई।