पथरी क्षेत्र के गांव में मगरमछ दिखने से मचा हडकम्प वन विभाग ने रेस्क्यू कर मगरमछ को पकड़कर जंगल में छोड़ा
पथरी थाना क्षेत्र के गांव डांडी निवासी गौरव शर्मा रोजमर्रा के काम हेतु अपने खेत में गया था,जहां उनके ट्यूबवेल के निकट बने एक गड्ढे में से एक मगरमच्छ उन्हें अपनी ओर आता हुआ दिखाई दिया,गौरव शर्मा किसी प्रकार अपनी जान बचाकर वहां से भागा और तुरंत वन विभाग हरिद्वार रेंज के पथरी अनुभाग (पश्चिमी बीट) के वन बीट अधिकारी भूपेंद्र कुमार को दी।भूपेंद्र कुमार तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कईं घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू कर रेस्क्यू किया गया,जिसके बाद उसे वन विभाग की टीम द्वारा आबादी क्षेत्र से दूर जंगल में छोड़ा गया।
मगरमच्छ का रेस्क्यू होने के बाद सभी ग्रामीणों ने राहत की सांस ली तथा त्वरित कार्यवाही के लिए वन विभाग की टीम का धन्यवाद किया।रेस्क्यू करने वाली टीम में पथरी अनुभाग के वन बीट अधिकारी भूपेंद्र कुमार ,विजय कुमार,शमीम ओर सुनील कुमार मौजूद रहे।
पथरी क्षेत्र के गांव में मगरमछ दिखने से मचा हडकम्प वन विभाग ने रेस्क्यू कर मगरमछ को पकड़कर जंगल में छोड़ा
