8.00 ग्राम अवैध स्मैक के साथ टीम ने 01 तस्कर को किया गिरफ्तार,
नशे का कारोबार करने वालो की खेर नही नशे का कारोबार बन्द नही किया तो जायेंगे जेल एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल,
कोतवाली लक्सर मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के अन्तर्गत एसएसपी हरिद्वार द्वारा अवैध नशे के तस्करों के खिलाफ पुलिस टीम ने चैकिंग अभियान चलाकर मोटर साईकिल सवार अभियुक्त मोहम्मद अफजल को मखियाली बस अड्डे से नवादा मार्ग की तरफ फ्लाई ओवर के नीचे से अवैध स्मैक के साथ किया गिरफ्तार।
पूछताछ करने पर पता चला कि अभियुक्त स्मैक पीने का आदी है। अभियुक्त पीने व बेचने के लिये उक्त स्मैक अपने साथी से खरीदता है। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली लक्सर पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी अभियोग पंजीकृत है जिसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। स्मैक की सप्लाई दे रहे साथी अभियुक्त की तलाश जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
मोहम्मद अफजल पुत्र मोहम्मद शफीक निवासी बहादरपुर खादर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार
बरामदगी विवरण
(1) 8.00 ग्राम अवैध स्मैक
(2) 01 इलेक्ट्रोनिक तराजू
(3) एक मोटर साइकिल
पुलिस टीम
1-व0उ0नि0 मनोज गैरोला
2-उ0नि0 सुभाष (प्रभारी चौकी रायसी)
3-कानि0 अनिल चौहान
8.00 ग्राम अवैध स्मैक के साथ टीम ने 01 तस्कर को किया गिरफ्तार, नशे का कारोबार करने वालो की खेर नही नशे का कारोबार बन्द नही किया तो जायेंगे जेल एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल,
