हरिद्वार स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत नगर मे पालोथिन मुक्ति तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान अधिशासी अधिकारी दीपक रामचन्द्र शेट एवं उप जिलाधिकारी लक्सर गोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व मे चलाया गया
हरिद्वार मुखिया होटल के एक गोदाम पर टीम द्वारा छापा मारा गया दुकान मे भारी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक पकडी गयी तथा जिसको जब्त किया गया है, जो लगभग 4000 किलो से भी अधिक बतायी जा रही है।
कार्यवाही के दौरान नगर क्षेत्र के व्यापारियो को अवगत कराया गया तथा चेतावनी दी गई कि कोई भी व्यापारी / संस्था आदि किसी भी दशा मे सिंगल यूज प्लास्टिक को कय विकय न करे। इस प्रकार के अभियान भविष्य मे भी जारी रहेगें। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के प्रति नागरिको को जागरूक भी किया गया।
छापामारी टीम में चन्द्रशेखर शर्मा, सहायक अधिशासी अधिकारी, पुलिस विभाग की ओर से चौकी इर्चाज कस्बा लक्सर अंशुल अग्रवाल, अकबर शेख, अवर अभियन्ता, योगेश चौहान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे l