मोहम्मदपुर जट्ट के 56 वर्ष के एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हडकम्प एसएसपी ने मौके पर जाकर किया घटना का स्जलिय निरक्षण।

 मोहम्मदपुर जट्ट के 56 वर्ष के एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हडकम्प एसएसपी ने मौके पर जाकर किया घटना का स्जलिय निरक्षण।

मिली जानकारी के अनुसार मोहमदपुर जट गांव के रमेश पुत्र घसीटा जो अविवाहित व अकेले ही रहते थे (उम्र 56 वर्ष) की चारपाई पर खून व कुछ मांस के अवशेष थे किंतु रमेश उक्त स्थान से गायब थे तत्काल मौके पर प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के पहुंचे। मृतक का शव गांव के दूसरे छोर में गंदे नाले में पड़ा मिला। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल, पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर, पुलिस अधीक्षक अपराध/ट्रैफिक पंकज गैरोला, क्षेत्राधिकारी रुडकी पल्लवी त्यागी, एएसपी जितेंद्र मेहरा एवं फॉरेंसिक टीम, स्वान दल पहुंचे। शव को पंचनामा/पोस्टमार्टम के लिए रुड़की भेजा गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *