रोशनाबाद क्षेत्र में सिचाई विभाग द्वारा नाला खुदाई के नाम पर खनन माफिया मिट्टी का अवैध खनन कर प्राइवेट भराव भरकर कर रहे है मोटी कमाई इनको देखने वाला कोई नही है।

रोशनाबाद क्षेत्र में सिचाई विभाग द्वारा नाला खुदाई के नाम पर खनन माफिया मिट्टी का अवैध खनन कर प्राइवेट भराव भरकर कर रहे है मोटी कमाई इनको देखने वाला कोई नही है।

मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि राजा बिस्कुट फैक्ट्री चोक से सड़क के दोनों ओर सिचाई विभाग द्वारा करोड़ो की लागत से सिचाई नाला बनाया जा रहा है जिससे मिट्टी निकाली जा रही है उसको विभाग द्वारा मिली भगत से उस मिट्टी को खनन माफियाओं द्वारा प्राइवेट भराव भरवाकर ठिकाने लगाया जा रहा है लेकिन इसको देखने वाला कोई नहीं है जबकि नाले से निकाली गई मिट्टी को नाला पक्का होने के बाद उसके दोनों ओर लगाया जाएगा लेकिन सिंचाई विभाग के आल्हा अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं लगातार खनन माफियाओ के हौसले इतने बुलंद है कि खुलेआम मिट्टी चोरी कर रहे है साथ ही रोशनाबाद क्षेत्र में अवैध स्टॉक रेत,और बजरी, के सड़क किनारे लगाए गए हैं लेकिन इन पर भी कोई कार्रवाई करने वाला नहीं है जबकि एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने सख्त आदेश दिए हुवे हैं कि अवैध खनन व ओवरलोड बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा लेकिन रोशनाबाद क्षेत्र में ही खुलेआम शासन प्रशासन की नाख के नीचे हो रहा है अवैध खनन,।सिचाई विभाग के अधिकारियों को फोन करते है तो या तो फोन बन्द कर लेते है या कोई जवाब नही देते है अब ऐसे अधिकारियों को आप समझ सकते है कि क्या बात हो सकती है क्यू जवाब नही दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *