हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में आए 02 बदमाश चाकू की नोक पर मोबाइल लूट की घटना को दिया था अंजाम

हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में आए 02 बदमाश

चाकू की नोक पर मोबाइल लूट की घटना को दिया था अंजाम

अमित कुमार पुत्र कमलेश कुमार नि0 क्वाटर नं0 ए-156 टाईप-2 सेक्टर 1 बीएचईएल रानीपुर हरिद्वार ने सूचना दी कि सेक्टर- 1 गाँधी पार्क के पास दो व्यक्तियो ने उनके साथ मारपीट कर चाकू दिखाकर उनका मोबाइल फोन छीनकर ले गये जिन्हे आज उनके द्वारा हरकी पैडी के पास पहचान कर पकड लिया गया है।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनो अभियुक्तों शशांक डबराल व अभिषेक को हिरासत में लेते हुए लूट के मोबाइल व चाकू बरामद किया गया।

वादी अमित कुमार की तहरीर पर मु0अ0सं0 62/24 धारा 394, 411 भादवि व 4/25 शस्त्र अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- शशांक डबराल पुत्र स्व0 सुभाष डबराल नि0 ग्राम थलीसैण थाना थैलीसैंण जिला पौडी गढवाल हाल पता सुभाषघाट हरकी पैडी कोतवाली नगर हरिद्वार 

2- अभिषेक पुत्र स्व0 हरीनारायण नि0 सुभाषघाट हरकी पैडी थाना कोतवाली नगर हरिद्वार

बरामदगी

1- लूटा गया मोबाइल फोन

2- नाजायज चाकू

पुलिस टीम

1. उ0नि0 अनुरोध व्यास

2. का0 1365 उदय नेगी

3. का0 1114 संजय रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *