मोबाइल फोन लूटने वाले दो लुटेरो को पुलिस ने किया गिरफ़्तार।

मोबाइल फोन लूटने वाले दो लुटेरो को पुलिस ने किया गिरफ़्तार।

 कोतवाली रानीपुर पर पुनीत पुत्र राकेश निवासी ग्राम ब्रहमपुरी थाना सिडकुल हरिद्वार ने सूचना दी कि  बैरियर न0 06 लिपटिस बाग के पास एक नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी बिना नम्बर पर सवार दो व्यक्तियों द्वारा उनका मोबाइल फोन छीनकर ले गये उक्त सम्बन्ध में कोतवाली रानीपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया । 

 पुलिस ने 1- सौरभ पुत्र राजाराम 2- सावन्त चौहान को सलेमपुर पिकेट रानीपुर से किया गिरफ्तार।

आरोपियों के कब्जे से लूटा गया 01 अदद मोबाइल फोन वन प्लस कम्पनी व घटना में प्रयुक्त वाहन स्कूटी एक्टिवा की बरामदगी की गयी। 

गिरफ्तार आरोपी

1-सौरभ पुत्र राजाराम निवासी हरिजन बस्ती कस्बा बहादराबाद थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार। 

2-सावन्त चौहान पुत्र विजय चौहान निवासी शिव मन्दिर कस्बा बहादराबाद थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार। 

बरामदगी

1- मोबाईल फोन वन प्लस कम्पनी का रंग आसमानी।

2- स्कूटी एक्टिवा बिना नम्बर रंग नीला ।

पुलिस टीम

1.व0उ0नि0 नितिन चौहान, 

2.उ0नि0 अमित नौटियाल, 

3. का0 1158 राजेन्द्र रौतेला, 

4. का0 1085 संदीप तोमर,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *