मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में आयोजित विकसित भारत संकल्प 2024 मेगा कार्यक्रम को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में आयोजित विकसित भारत संकल्प 2024 मेगा कार्यक्रम को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबको यह संकल्प लेना होगा कि हम 2047 तक विकसित भारत बनाने के यज्ञ में अपने परिश्रम की आहुति प्रदान करेंगे। हम उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने संकल्प को लेकर चल रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हम अपने इस ’’विकल्प रहित संकल्प’’ को सभी के सहयोग से पूर्ण करने में अवश्य सफल होंगे।

 सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल “निशंक” ने कहा कि मेगा प्रदर्शनी के आयोजन से बच्चों को प्रतिष्ठित संस्थानों के कार्यों के साथ ही संस्थाओं से जुड़ने की जानकारी होगी। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि डीआरडीओ कैसे काम करता है और डीआरडीओ से कैसे जुड़ा जा सकता है।

 विधायक मदन कौशिक ने कहा पूर्व विधायक देशराज करनवाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, शोभाराम प्रजापति, डीआरडीओ निदेशक के.नागेश्वर राव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *