स्विफ्ट कार से ले जायी जा रही भारी मात्रा में स्मैक बरामद, 01 नशा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
बरामद 257 ग्राम स्मैक की बाजार कीमत 26 लाख रुपए के करीब
बरेली से लायी जा रही स्मैक की देहरादून में की जानी थी सप्लाई
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025″ अभियान को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में हरिद्वार पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है।
इसी क्रम में मंगलौर पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा बॉर्डर चैकिंग के दौरान नारसन बॉर्डर पर 01 संदिग्ध स्विफ्ट कार *UK-14-J-4548* रोककर तलाशी ली गई तो कार से 257 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर कार चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली मंगलौर में N.D.P.S. Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अन्य विधिक कार्रवाई जारी है।
पूछताछ में पता चला कि उक्त नशा सामग्री बरेली से खरीद कर सप्लाई के लिए देहरादून ले जायी जा रही थी। पुलिस टीम सेलर और क्रेता की पड़ताल में जुटी हुई है।
आरोपित स्मैक तस्कर
1- जान आलम पुत्र शमीम निवासी निवासी पीपल गली थाना भगवानपुर हरिद्वार
बरामद माल
1- 257 ग्राम अवैध स्मैक
2- स्विफ्ट कार UK-14-J-4548
S.T.F. टीम उत्तराखण्ड
1- SI विकास रावत
2- HC सुधीर
3- HC मनमोहन
4- C राकेश
5- C गंभीर
मंगलौर पुलिस टीम
1- SI देवेंद्र तोमर
2- C पंकज चौधरी
स्विफ्ट कार से ले जायी जा रही भारी मात्रा में स्मैक बरामद, 01 नशा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार। बरामद 257 ग्राम स्मैक की बाजार कीमत 26 लाख रुपए के करीब
