किशोरी को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द घर वालों की डांट से नाराज होकर घर से गई थी किशोरी
किशोरी के सकुशल मिलने पर परिजनों व स्थानीय जनता द्वारा हरिद्वार पुलिस की सराहना की
वादी अर्जुन जुयाल निवासी गोल गुरुद्वारा द्वारा उसकी किशोरी की उम्र लगभग 16 साल के घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरा की फुटेज एकत्र कर व्हाट्सएप/लोकल ग्रुप/डीसीआरवी/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से प्रचार-प्रसार/घर/परिवार/रिश्तेदार/साथ पढ़ने वाली लड़कियों से पूछताछ की कर नाबालिक को लेबर कॉलोनी कोतवाली रानीपुर क्षेत्र से अपनी दोस्त के घर से सकुशल बरामद कर कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालिका द्वारा घर वालों की डांट से नाराज होकर घर से जाना बताया गया।
पुलिस टीम
1-प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर रमेश तनवार
2-वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश बिष्ट
3-प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक विरेंद्र नेगी
4-का01449 दीपक चौहान
5-का0876 अंकित कवि
6-म0का01494 शोभा
