लोकसभा चुनाव के लिए फेरुपुर में खोला चुनाव कार्यालय, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किया उद्घाटन

लोकसभा चुनाव के लिए फेरुपुर में खोला चुनाव कार्यालय, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किया उद्घाटन

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने मंगलवार को ग्राम फेरुपुर में लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन उन्होंने कहा कि मिशन 2024 को भारी मतों से जीतकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। लोकसभा चुनाव में सभी को एकजुट होकर अपने वार्ड क्षेत्र में मजबूती के साथ काम करना है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि दस सालों में किसान, मजदूर, रेहड़ी—ठेला लगाने वालों से लेकर सभी वर्गों के हितों के लिए भाजपा की केंद्र सरकार ने काम किया है। हरिद्वार में जल जीवन मिशन से हर घर शुद्ध पानी, राजकीय मेडिकल कॉलेज, रिंग रोड, डिग्री कॉलेजों के साथ तमाम मूलभूत सुविधाओं उपलब्ध कराते हुए आयुष्मान स्वास्थ्य योजना से सभी को 5 लाख का निशुल्क इलाज दिया। व्यक्ति की जाति या धर्म देखकर नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओ का सभी को एक समान लाभ दिया। अब समान नागरिक संहिता से सभी को फायदा होगा। उन्होंने सभी को मिशन 2024 को फतह करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों के बारे में बताकर उसे जोड़ना है।

जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, लोकसभा हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा प्रभारी मनोज गर्ग ने कहा कि चुनाव का आगाज हो चुका है, प्रत्येक कार्यकर्ता को अपना कर्तव्य निभाते हुए बूथ स्तर पर मजबूती से काम करना है। उन्होंने कहा कि चुनाव में समय में किसी के बहकावे में नहीं आना है।

इस मौके पर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा विस्तारक चंडी प्रसाद कुकरेती, जिला महामंत्री आशु चौधरी, ओबीसी मोर्चो के जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप चौधरी, आलोक द्विवेदी, बीएलए सत्यकुमार, जिला मंत्री नेत्रपाल, मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव, जितेंद्र सैनी, सीमा चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, जिला पंचायत सदस्य ब्रजमोहन पोखरियाल, सोहनवीर पाल, दर्शना सिंह, अरविन्द कुमार, संजय सरदार, शेषराज सैनी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी, अंकित चौहान, कई ग्राम प्रधान,आदि कार्यकर्ता रहे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
 संयुक्त तत्वावधान में आभार सम्मान समारोह’ का आयोजन जया सिद्धार्थ अस्पताल परिसर, आईटी पार्क के समीप, देहरादून में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड राज्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके सेवाभाव के प्रति आभार व्यक्त करना था।
0 Minutes
Uncategorized
समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने राज्य अतिथि गृह (डाम कोठी) में अल्पसंख्यक समुदाय के  प्रतिनिधियों साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। बैठक में रखे गए बिंदुओं पर जल्द ही उच्च स्तरीय बैठक की जाएगी आयोजित।
1 Minute
Uncategorized
शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैडा और ग्राम विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी का वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर किया भव्य स्वागत:स्वामी यतीश्वरानंद।
0 Minutes
Uncategorized
गौकशी में लिप्त तत्वों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही। अपराधियों के लिए मुसीबत का सबब बना मिशन प्रहार। एक्टिव पुलिस टीम ने एक गैंगस्टर व एक ₹5000/- का इनामी गौ तस्कर धरा।