कॉन्टैक्टलेस शिविर लगाया विभागीय अधिकारी रहे मौजूद।।
लक्सर क्षेत्र के भिककम्पुर इंटर कॉलेज में आज लक्सर उप जिलाधिकारी की ओर से कॉन्टैक्टलेस बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें बीकमपुर जीतपुर के आसपास के करीब 4 गांव से घर-घर जाकर शिकायतें ली गई।213 शिकायतें प्राप्त हुई इस शिविर में तहसील स्तर के सभी विभागीय अधिकारियों को बुलाया गया। ज्यादातर शिकायतों का मौके पर निवारण कर दिया गया।जो शिकायतें शेष बची उन्हें संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है।साथ ही निर्देश जारी किए गए हैं की अग्रिम 15 दिनों में सभी शिकायतों का निस्तारण किया जाए।लक्सर उप जिला अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि 213 शिकायतों मिली हैं जिसमे से ज्यादातर शिकायतें खाद्यआपूर्ति विभाग से संबंधित हैं।कुछ शिकायतें राजस्व विभाग संबंधित हैं एक शिकायत।पुलिस विभाग संबंधित हैं हमने सभी शिकायतों को घर-घर जा कर लिया है।इस शिविर में शिकायतकर्ता को नहीं बुलाया गया है।तहसील स्तर के सभी अधिकारियों को बुलाया गया है।इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग राजस्व विभाग शिक्षा विभाग पशुपालन विभाग विद्युत विभाग पुलिस विभाग वन विभाग विकास विभाग पीडब्ल्यूडी विभाग आदि विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
