हरिद्वार पुलिस ने ₹25000/ के इनामी आरोपी अभियुक्त को महाराष्ट्र से किया गिरफ़्तार।
वादी निवासी ग्राम औरंगाबाद द्वारा अपनी पुत्री को गुप्त रीति से अनुचित लाभ के लिए अपहरण कर ले जाने के संबंध में थाना सिडकुल पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।
जिसमें अभियुक्त मेहरजान पुत्र इरफान निवासी ग्राम खालाटीरा थाना सिडकुल अभियोग पंजीकृत किए जाने से लेकर अब तक फरार चल रहा था जिसकी तलाश हेतु काफी प्रयास/दबिश दिए जाने के बाद भी अभियुक्त पकड़ में नहीं आ रहा था।
जिसकी गिरफ्तार हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अभियुक्त मेहाराजन पर ₹25000 का इनाम घोषित किया गया था।
एसएसपी हरिद्वार द्वारा अभियुक्त/इनामी की गिरफ्तारी हेतु संयुक्त टीम गई lटीम द्वारा लगातार प्रयास कर इनामी अभियुक्त को लोकेशन के आधार पर शहंशाह नगर थाना बीड जिला महाराष्ट्र में किराए के मकान से दबोचने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- मेहरजान पुत्र इरफान निवासी ग्राम खालाटीरा थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार जनपद हरिद्वार उम्र 29 वर्ष।
पुलिस टीम
1- मनोहर सिंह भंडारी थानाध्यक्ष थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार
2- चौकी प्रभारी कोर्ट श्री ब्रह्मदत्त बिजलवान थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार
3- महिला कांस्टेबल रत्न थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार
Ciu
4- ऐश्वर्यपाल प्रभारी निरीक्षक सीआईयू हरिद्वार
5- कांस्टेबल CIU हरवीर सिंह जनपद हरिद्वार
6- कांस्टेबल CIU हरवीर सिंह जनपद हरिद्वार
हरिद्वार पुलिस ने ₹25000/ के इनामी आरोपी अभियुक्त को महाराष्ट्र से किया गिरफ़्तार।
