एसएसपी हरिद्वार द्वारा किशोर के ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का किया खुलासा। किशोर की गलती बस इतनी, थी कि उसने अपने “दोस्त के पिता को अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था इस लिए कहि पोल खुल न जाये इस लिए किशोर की दर्दनाक हत्या कर डाली।

एसएसपी हरिद्वार द्वारा किशोर के ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का किया खुलासा।

किशोर की गलती बस इतनी, थी कि उसने अपने “दोस्त के पिता को अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था इस लिए कहि पोल खुल न जाये इस लिए किशोर की दर्दनाक हत्या कर डाली।

अवैध संबंध छिपाने के लिए एक और कातिल ने खून से रंगे अपने हाथ

इससे पहले काले कारनामे छिपाने के लिए एक कथित बहु ने भी की थी सास की हत्या

किशोर की गलती थी बस इतनी, “दोस्त के पिता को अन्य महिला के साथ देखा था आपत्तिजनक स्थिति में”

नाजायज तालुकात का अपने बच्चों को पता लगने का डर बड़े गुनाह का बना आधार

थाना भगवानपुर क्षेत्र का है मामला, अंधेरी राह में अनसुलझे सच को टटोल रही थी एक माह से हरिद्वार पुलिस

करीब एक माह पूर्व हुई किशोर की हत्या से परिवार था सदमें में, कातिल खोजने के लिए पुलिस पर टिकी थी नजर

I.P.S. प्रमेन्द्र डोबाल की नेतृत्व क्षमता की कायल बनी जनता, खुलासा पूरे प्रदेश में बना चर्चा का विषय

पुलिस टीम को एसएसपी हरिद्वार द्वारा उक्त घटना के सफल अनावरण पर ₹5000/नगद इनाम देने की घोषणा

 खुब्बनपुर भगवानपुर निवासी सरदार सिंह ने अपने 13 वर्षीय नाबालिक बेटे कार्तिक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी जिसकी विवेचना ASI प्रमोद सेमवाल द्वारा को जा रही थी। जिनके द्वारा गुमशुदा कार्तिक की तलाश के प्रयास किये जा रहे थे इसी दौरान गुमशुदा कार्तिक उपरोक्त का शव ग्राम खुब्बनपुर थाना भगवानपुर में गन्ने के खेत से बरामद हुआ जो प्रथम दृष्टया देखने से हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंकना  प्रकाश मे आया मृतक का मौके पर पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम चिकित्सको के पैनल के माध्यम से कराया गया मुकदमा उपरोक्त में धारा 302 भादवि में तरमीम कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के द्वारा स्वंय ग्रहण की गयी। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा स्वयं मॉनिटरिंग करते हुए टीम गठित कर हत्या के सफल अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।

सीओ मंगलौर के नेतृत्व में SO भगवानपुर द्वारा 04 अलग-अलग  पुलिस टीमें गठित की गई 2 टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास के व गांव खुब्बनपुर के सभी सीसीटीवी फुटैज खंगाले गए व 02 टीमों द्वारा मैनुअल  गांव खुब्बनपुर में दो शादिया होना प्रकाश में आया। पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि कार्तिक अपने हम उम्र के गांव के बच्चो के साथ शादियो में घुडचडी के दौरान बारातियो द्वारा फैंके गये पैसो को उठाते था।

दोनो शादियों की वीडियो फुटेज खंगालने पर मृतक कार्तिक दिन की शादी में शामिल दिखा लेकिन रात की शादी में किसी वीडियो में दिखाई नही दिया।

कार्तिक के बारे में उसकी हम उम्र के बच्चो व शादी में शामिल बैंड वाले, टेंट वाले व लगभग सैकड़ों लोगों से गहनता से पूछताछ करने पर भी कोई लाभप्रद जानकारी हाथ नही लग पाई।

मृतक के परिजनो व अन्य गांव के बच्चो व व्यक्तियो के बयानो में यह बात आयी कि कार्तिक पैसे के लालच में आकर किसी के साथ भी चला जाता था परन्तु वह जान पहचान वाले के साथ ही जाता था। 

घटना में कोई लीड न मिलने पर एसएसपी द्वारा स्वयं टीम का नेतृत्व करते हुए अपराध गोष्ठी में सीओ मंगलौर को आवश्यक टिप्स देते हुए दोनो शादियों की वीडियो फुटेज व गांव के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को गहनता से चेक करने व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया जिसका सफल परिणाम मिला।

गांव के एक कैमरे में मृतक कार्तिक उपरोक्त एक व्यक्ति के साथ गांव से बाहर को जाने वाले मुख्य रास्ते पर जाता दिखाई दिया। पिता द्वारा मृतक बेटे की पहचान तो की गई पतंतु साथ वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई।

उक्त व्यक्ति के पहने कपडो व चलने के ढंग से पुनः फोटो वादी व गांव के अन्य व्यक्तियो को पहचान के लिये दिखा कर गांव के अन्य सीसीटीवी कैमरो का पुनः अवलोकन कर लगभग 70,80 व्यक्तियों का सत्यापन कर गहनता से पूछताछ की गई जिससे यह बात प्रकाश में आयी की यह व्यक्ति दिन में कंपनी में काम करता है इस आधार पर अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा माहडी चौक के पास की फैक्ट्री में सत्यापन किया गया जिसमें कई संदिग्ध प्रकाश में आए जो दिन में ड्यूटी करते हैं तथा रात में जाते हैं परंतु फैक्ट्री में उक्त व्यक्ति के सत्यापन के संबंध में सबसे अधिक संदिग्ध व्यक्ति का नाम अजय शर्मा प्रकाश में आया जो खूबनपुर में किराए पर रहता है।

 तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा उक्त अजय शर्मा को गांव में तलाश किया गया परन्तु उक्त व्यक्ति गांव में नही मिला जिसको पुलिस टीम द्वारा अमोरवेट कम्पनी को जाने वाले रास्ते से धर दबोचा गया  जिसने पूछताछ में हत्या का पूरा राज खोला।

अजय शर्मा अपने माता पिता व दो बच्चो के साथ ग्राम खुब्बनपुर में पिछले 6 माह से अपने रिश्तेदार राजीव शर्मा के यंहा किराये पर रह रहा है और उसकी पत्नी का देहांत वर्ष 2020 में हो चुका था वह अपने जानकार के माध्यम से एक औरत को माहडी चौक से साथ लेकर ग्राम खुब्बनपुर में गन्ने के खेत में लेकर गया

अभियुक्त की निशांदेही पर घटना के दिन पहले कपड़े जूते बरामद किए गए। 

गिरफ्तार अभियुक्त

अजय शर्मा पुत्र प्रमोद शर्मा निवासी ग्राम अथाई थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल पता ग्राम खुबनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार

बरामदगी

घटना के दिन पहने कपड़े

पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी 

व0उ0नि0 प्रमोद कुमार

उ0नि0 शहजाद अली, 

उ0नि0 विनय मोहन द्विवेदी 

उ0नि0 पुनीत दनोषी ,

अपर उ0नि0 योगेन्द्र सिंह 

अपर उ0नि0 बालाराम जोशी

हे0का0 256 विपिन शर्मा  

हे0का0 325 गीतम सिंह

का0 956 संजय नेगी 

का0 364 ललित यादव 

का0 1147 मुकेश नोटियाल 

का0 354 उवैदउल्लाह 

का0 24 रविन्द्र राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैडा और ग्राम विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी का वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर किया भव्य स्वागत:स्वामी यतीश्वरानंद।
0 Minutes
Uncategorized
गौकशी में लिप्त तत्वों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही। अपराधियों के लिए मुसीबत का सबब बना मिशन प्रहार। एक्टिव पुलिस टीम ने एक गैंगस्टर व एक ₹5000/- का इनामी गौ तस्कर धरा।
0 Minutes
Uncategorized
जिला पूर्ति अधिकारी ने घरेलू एलपीजी गैस की अतिरिक्त लोड उपलब्ध कराने के लिए मण्डल एलपीजी बिक्री प्रमुख इंडेन मंडल कार्यालय देहरादून को लिखा पत्र।
0 Minutes
Uncategorized
हत्या कांड प्रकरण का हरिद्वार पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी अभियुक्त नेपाली युवक को किया गिरफ्तार।