पथरी। धनपुरा गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान की जांच के लिए खाद्य पूर्ति विभाग की टीम पहुँची टीम ने स्कूल में लगे केम्प में लोगों की शिकायत सुनी।
मिली जानकारी के अनुसार धनपुरा गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों की शिकायत काफी समय से मिल रही थी जिसके चलते ब्रहस्पतिवार को जिलाधिकारी के आदेश पर खाद्य पूर्ति विभाग की टीम ने ग्रामीणों की शिकायत सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी अपनी शिकायत बारी बारी से सुनाई।
खाद्य पूर्ति निरक्षक नीरज गुपता ने बताया ग्रामीणों द्वारा राशन डीलरों के खिलाफ 15 शिकायते मिली है। रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। बताया कि अगले दो दिन ओर ग्रामीणों की शिकायत सुनी जायेगी।शिकायतकर्ताओं में जुलकर नैन, सुनील, पवन, कय्यूम, वकीला, नूर आलम, नसरीन, रियासत, नूर मोहम्मद, जुल्फकार, बबिता, गुलनाज, राशिद, कमला आदि उपस्थित रहे। समस्याओं को सुनने पहुची टीम में खाद्यपूर्ति निरीक्षक नीरज गुप्ता, राजस्व निरक्षक राजकुमार शर्मा, लेखपाल ऋषि पाल, ग्राम विकास अधिकारी सचिन चौहान, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
