हरिद्वार। रोशनाबाद में वंदना कटारिया के निवास पर आज शुक्रवार को ग्राफिक एरा परिवार ने वंदना कटारिया के परिवार को 11 लाख की धनराशि का चेक दिया।
रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया के घर पर बधाई देने वालों की लंबी लंबी कतारे लग रही है आपको बता दें कि ग्राफिक एरा परिवार द्वारा आज भारतीय महिला हॉकी टीम की वंदना कटारिया के परिवार को उत्तराखंड व भारत का गौरव बढ़ाने के लिए 11 लाख रुपए की धनराशि का चेक भेंट किया। सिर्फ यही नहीं ग्राफिक एरा परिवार की ओर से यह भी घोषणा की गई है कि, वंदना कटारिया की आगे की स्टडी के लिए ग्राफिक एरा परिवार हर संभव मदद करेगा। जिससे कि आने वाले समय में उत्तराखंड की बेटी भारतीय टीम के लिए गोल्ड मेडल जीत कर आए। ग्राफिक एरा परिवार से आई महिला प्रतिनिधि के द्वारा वंदना कटारिया के परिवार को बधाई देते हुए 11 लाख रुपए की धनराशि का चेक दिया।
