बैटरी,इनवर्टर चोरी करने वाले अभियुक्त चोर को सामान के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।
एडवोकेट सचिन वर्मा निवासी मकतूलपुरी रुड़की कोतवाली गंग नहर द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र बाबत अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादी की चेंबर में लगा इनवर्टर, बैटरी व ट्राली को चोरी कर ले जाने के संबंध में लाकर दाखिल किया गया। दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अज्ञात पंजीकृत किया गया।
मुखबिर खास की सूचना के आधार पर आरोपी सैफुल को मतलबपुर तिराहे से चोरी किए गए बैटरा, इनवर्टर व घटना में प्रयुक्त साइकिल रेडा के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- सैफुल पुत्र उम्मेद हसन निवासी दून स्कूल के पीछे ग्रीन पार्क कॉलोनी कोतवाली सिविल लाइन रुड़की
बरामद माल
1- एक बैटरा
२- एक इनवर्टर
३- एक साइकिल रेडा
पुलिस टीम
1- उप निरीक्षक विपिन कुमार
2- हेड कांस्टेबल संदीप कुमार
३- कांस्टेबल रणवीर
बैटरी,इनवर्टर चोरी करने वाले अभियुक्त चोर को सामान के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।
