अंतर्राष्ट्रीय रविदास धाम की टीम का गांव इब्राहिमपुर में रविदास मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता ओर समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया स्वागत।
अंतर्राष्ट्रीय रविदास धाम की ओर से 21 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है और रात्रि में भीम जागरण भी रखा गया है समाज के सभी युवा साथी वह महिला शक्ति माताएं बहने वह बड़े बुजुर्ग सभी से अंतर्राष्ट्रीय रविदास धाम ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश कुमार ने आह्वान करते हुए कहा कि आप 21 अप्रैल को ज्यादा से ज्यादा संख्या में रुड़की रविदास घाट पहुंचकर डॉ भीमराव अंबेडकर जी की शोभायात्रा में अपनी भागीदारी दे और साथ मे 1 रुपय 1 ईट लाकर सहयोग करने का किया आवाहन। जिससे कि अम्बेडकर पार्क में आपकी भागीदारी हो सके आने वाले समय में आपको भी यह लगे कि हमारे समाज का एक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का पार्क बना है यहां पर हमारी भी भागीदारी है अंतर्राष्ट्रीय रविदास धाम आप सर्व समाज का दिल से स्वागत करता है इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय रविदास धाम की टीम अलग-अलग दिशाओं में रहकर आवाहन करते हुवे समाज को एक सूत्र में जोड़ने का काम कर रही है। टीम हर गांव में जाकर रविदास मंदिर पर समाज की मीटिंग कर रही है और आवाहन कर रही है कि आप ज्यादा से ज्यादा संख्या में शोभायात्रा में पहुंचे।
अंतर्राष्ट्रीय रविदास धाम की टीम का गांव इब्राहिमपुर में रविदास मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता ओर समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया स्वागत।

