कलियर पुलिस व ड्रग्स इस्पेक्टर अनिता भारती की सक्रीयता के चलते नशे के कारोबारीयो पर ताबड़ तोड़ कार्यवाही 500 नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कलियर पुलिस व ड्रग्स इस्पेक्टर अनिता भारती की सक्रीयता के चलते नशे के कारोबारीयो पर ताबड़ तोड़ कार्यवाही

500 नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एनडीपीएस अधिनियम में अभियोग पंजीकृत अन्य विधिक कार्रवाई जारी

जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि नशीली दवाइयां इंजेक्शन) तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा थाना पिरान कलियर को निर्देशित किया गया ,जिसके अनुपालन में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने हेतु पिरान कलियर पुलिस थाना क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालो के पीछे मुखबिर सक्रिय किये गए थे दिनांक 24 अप्रैल को मेवडपुल के पास नहर पटरी से आरोपी को पकड़ा गया।

जिसके कब्जे से 500 इंजेक्शन बरामद हुए मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर को भी बुलाया गया जिनके द्वारा उक्त नशीले इंजेक्शन की पुष्टि की गई, 

आरोपी हामिद को पकड़ा गया।

 जिसके विरुद्ध थाना पिरान कलियर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैl

गिरफ्तार अभियुक्त

1. मोहम्मद हामिद पुत्र मोहम्मद इकराम निवासी 313 गली नंबर 5 महमूदपुर निकट मदीना चौक सिविल लाइन मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

पुलिस टीम

1- थाना प्रभारी दिलवर सिंह नेगी

2- उप निरीक्षक विनोद गोला

3-हे0का0 सोनू चौधरी

4- हेड कांस्टेबल इलियाश अली

5-का0 562 अजय काला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *