24 अप्रेल को हुवे झगड़े में सुमन नगर चौकी पुलिस ने नही की कोई कार्यवाही न्याय के लिए पीड़ित काट रहा है चौकी के चक्कर,
बहादराबाद। लंकी पुत्र राजकुमार निवासी अत्मलपुर बौगला 24 अप्रैल को अपने मामा अमित के यहा गांव पूरनपुर में किसी काम से गया था। उसी दिन लगभग रात्रि 9:00 बजे रास्ते में जाते वक्त गांव पूरनपुर के ही पांच से सात दबंग लोगों ने 13 वर्षीय लंकी को रोक लिया और बिना बात के लंकी के साथ झगड़ा कर दिया।
जब यह बात लंकी ने अपने मामा अमित को बताई तो मामा अमित ने मारपीट के संबंध में जब इन लोगों से बात करनी चाहिए तो यह दबंग लोग पहले से ही रास्ते में धारदार हथियार और ईंट पत्थरो के साथ तैयार खड़े थे। जब अमित ने इस संबंध में बात करनी चाहिए तो। सचिन पुत्र मदनलाल, हिमांशु पुत्र मेघराज एवं अन्य पांच लोगों ने अमित पर भी हमला बोल दिया जिससे अमित कुमार के सिर में गहरी चोट आ गई। अमित कुमार ने अपना मेडिकल कराकर नजदीकी पुलिस चौकी सुमन नगर में लिखित तहरीर देकर इन दबंग लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। घटना को चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की उल्टा पीड़ित को ही कहीं बार पुलिस चौकी सुमन नगर बुलाया गया। जबकि दबंग लोग अब तक पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे हैं।
24 अप्रेल को हुवे झगड़े में सुमन नगर चौकी पुलिस ने नही की कोई कार्यवाही न्याय के लिए पीड़ित काट रहा है चौकी के चक्कर,
