ग्राम एककड कला में उषा हॉस्पिटल रुड़की द्वारा निःशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यह शिविर जिला उपाध्यक्ष भाजपा सौरभ शर्मा के सौजन्य से लगवाया गया।
पथरी क्षेत्र एककड कला में ऊषा हॉस्पिटल रुडक़ी द्वारा निःशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन सौरभ शर्मा के सौजन्य से किया गया है जिसमे एककड कला व आस पास के सैकड़ो ग्रामीण एवं महिलाओं ने निशुल्क परामर्श कराकर शिविर का लाभ उठाया !
ग्राम वासियों ने शिविर में शुगर,ब्लडप्रेशर ,बीपी ,हड्डियों में कैल्शियम की जांच कराकर और जिनको बीमारी थी उनको निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई। सौरभ शर्मा ने बताया कि शिविर में उन सभी लोगों को लाभ मिला जो लोग असहाय व गरीब परिवार के लोग है जो अपना इलाज गरीबों की वजह से बड़े हॉस्पिटलों में नहीं करा पाते हैं ऐसे सैकड़ो ग्रामीणों एवं महिलाओं ने निशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया !
वही ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधि डॉ सतीश कुमार ने बताया हमारी पंचायत में पड़े कूड़े के ढेर की वजह से लोगों में कैल्शियम की कमी ज्यादा पाई गई है !
वही उप प्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह ने कहा कि सबसे बड़ी बीमारी फैलने की वजहा है हमारी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान द्वारा कोई सफाई नही करायी गयी है और ना ही कही कोई मछरों की दवाई छिड़काई गयी है इन्ही सब वजय से लोग काफी बीमारियो से झूझ रहे है इधर कोई देखने वाला नही है।
इस अवसर पर डॉ अखिल सैनी,डॉ अमित कुमार, डॉक्टर अमन गुप्ता ,उप प्रधान पति राजेंद्र, मेहरान पधान,आकील, नितिन चौहान, सुनील शर्मा ,आदि लोग उपस्थित रहे।
ग्राम एककड कला में उषा हॉस्पिटल रुड़की द्वारा निःशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यह शिविर जिला उपाध्यक्ष भाजपा सौरभ शर्मा के सौजन्य से लगवाया गया।

