पुलिस ने मोहर्रम के त्योहार को लेकर सुल्तानपुर में की मीटिंग।
लक्सर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशो के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एंव क्षेत्राधिकारी लक्सर निर्देशन में आगामी मोहर्रम के त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक एंव चौकी प्रभारी सुल्तानपुर द्वारा ग्राम कुन्हारी में शांति समिति की मीटिंग ली गयी जिसमें प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा मोहर्रम के त्यौहार को कॉविड19 के नियमों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेसिंग के साथ मनाने एंव जनता से शांतिपूर्ण तरीके से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों के सुझाव लिये गये मीटिंग में ग्राम मौहम्मदपुर कुन्हारी व ग्राम सुल्तानपुर के ग्रामीण लोग मौजूद रहे।
