नाले में 10 से 12 फीट का मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कम्प।

 नाले में 10 से 12 फीट का मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कम्प।

लक्सर। क्षेत्र में मगरमच्छ का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल मगरमच्छ से लोगों में दहशत कुत्तों व जानवरों को बनाया निवाला वन विभाग से लगाई गुहार बता दे लक्सर के शिमली गांव के रविदास मंदिर के पास नाले में लगभग 1 वर्षे से 10 से 12 फीट का मगरमच्छ दिखाई दे रहा है।जो मोहल्ले के कुत्ते व जानवरों को अपना निवाला बना रहा है। जिसके कारण आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।जिसके लिए मोहल्ला निवासियों ने कई बार वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़ने के लिए गुहार लगाई मगर मामला जस का तस है।वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचती है बैरंग वापस आ जाती है।थक हार कर लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए।लक्सर क्षेत्रीय विधायक संजय गुप्ता ने वन विभाग को मगरमच्छ पकड़ने के लिए आदेश दिए।वही इस बाबत स्थानीय निवासीयो का कहना है।कि लगभग 1 वर्ष हो चुका हैं मगरमच्छ को देखते हुए कई बार आला अधिकारियों को इसकी सूचना भी दी गई है।मगर कोई समाधान ना निकलने पर सोशल मीडिया पर मगरमच्छ का वीडियो वायरल हो गया है।जिसको देखते हुए क्षेत्रीय विधायक के आदेश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी।और यह कहकर वापस आ गई कि जब मगरमच्छ बाहर निकलेगा तो इसको पकड़ लिया जाएगा।गनीमत यह रही कि अब तक कोई जनहानि नहीं हुई है। और हम लोग यह चाहते हैं कि समय से मगरमच्छ को पकड़ लिया जाए।ताकि सभी लोग सुरक्षित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार। ज्वालापुर वन क्षेत्र गुघाल मंदिर के आस पास वाले क्षेत्र में रात्रि गुलदार गश्त करते हुए। वन विभाग की टीम कर रही है लगातार गस्त।
0 Minutes
Uncategorized
संयुक्त टीम ने शस्त्रों की दुकानों का किया औचक निरीक्षण। शस्त्र विक्रेताओं को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। 
0 Minutes
Uncategorized
ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस कार्यवाही लगातार हैं जारी। जमीन की धोखाधडी मामले में पुलिस ने फरार चल रहा आरोपी को किया गिरफ्तार। जमीन का 20 लाख में फर्जी रजिस्ट्री का है मामला, वादी मुकदमा को दिखाया गया था खरीददार।
0 Minutes
Uncategorized
लक्सर पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात टली, अपराधियों की साजिश नाकाम,अवैध असलहों सहित तीन साजिशकर्ता गिरफ्तार  10 लाख की फिरौती की करी थी मांग,  न देने पर जान से मारने की तैयारी से जा रहे थे आरोपी