अलीपुर गांव की ग्राम पंचायत के प्राइमरी स्कूल में 4 जुलाई को संपूर्णता अभियान का सफलतापूर्वक किया शुभारम्भ।जिसमें विभिन्न समुदायों और संस्थाओं ने भाग लिया।

बहादराबाद। क्षेत्र के अलीपुर गांव की ग्राम पंचायत के प्राइमरी स्कूल में 4 जुलाई को संपूर्णता अभियान का सफलतापूर्वक किया शुभारम्भ।जिसमें विभिन्न समुदायों और संस्थाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रधान सीमा  तथा उप प्रधान डॉली  द्वारा की गई। उद्घाटन समारोह में राजकीय प्राइमरी विद्यालय अलीपुर के प्रधान अध्यापक प्रवीण कपिल  , विद्यालय स्टाफ से शशि श्रीवास्तव, कविता धीमान, अनुभा जैन, शिखा वशिष्ठ, शिखा चौहान, स्वास्थ्य विभाग की एकता चौहान, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर उषा रानी, एक्टिव वूमेन अंजली और शशि लता, पिरामल टीम से गांधी फेलो प्रशांत त्रिवेदी, आर्यन राज और आर्यन चौहान ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बच्चों ने पूरे गांव में एक रैली निकाली साथ ही साथ  बच्चों ने स्कूल में  पर्यावरण जागरूकता के लिए नाटक प्रस्तुत किया। यह रैली और नाटक गांववासियों में जागरूकता फैलाने का एक माध्यम है

जीपीएस अलीपुर में एएनएम द्वारा उच्च रक्तचाप, शुगर और गर्भवती महिलाओं (ANC) की जांच की गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लाभार्थियों को पोषण आहार के बारे में जानकारी दी गई। स्वयं सहायता समूह की एक्टिव वूमेन ने समूह के महत्व को समझाया और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की  प्रदर्शनी में महिलाओं ने अपने कौशल और उत्पादों का प्रदर्शन किया।

अंत में, सभी प्रतिभागियों ने बहादराबाद ब्लॉक को स्वस्थ, समर्थ और समृद्ध बनाने की शपथ ली तथा स्कूल में शपथ वॉल का निर्माण किया गया। शपथ ग्रहण ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में पंजीकरण के पांचवें दिन चारधाम यात्रा के लिए 2949 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया।
0 Minutes
Uncategorized
जया मैक्सवेल अस्पताल, बहादराबाद हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का आगमन पर। हॉस्पिटल के डॉक्टर व स्टाप ने किया भव्य स्वागत।
1 Minute
Uncategorized
पथरी जंगल मे भीषण गर्मी के चलते आरक्षित वन क्षेत्र में बने तालाबो में पानी भरना किया शुरू। जंगल मे वन्य जीवों की प्यास बुझाने के लिए तालाबो में भरा पानी।प
0 Minutes
Uncategorized
आरक्षित वन क्षेत्र में एक व्यक्ति को घूमना पड़ा भारी मुकदमा हुआ दर्ज। सन्दिग्ध व्यक्ति के काम नही आई सिपार्से।