हरिद्वार नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती कुश्म चौहान द्वारा पुलिस विभाग हरिद्वार लोक निर्माण विभाग हरिद्वार, नगर निगम हरिद्वार के अधिकारियों के साथ आगामी कांवड यात्रा-2024 के दृष्टिगत माँ मनसा देवी पैदल मार्ग एवं उस पर आने वाले मार्गाे का स्थलीय निरीक्षण किया। 

हरिद्वार नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती कुश्म चौहान द्वारा पुलिस विभाग हरिद्वार लोक निर्माण विभाग हरिद्वार, नगर निगम हरिद्वार के अधिकारियों के साथ आगामी कांवड यात्रा-2024 के दृष्टिगत माँ मनसा देवी पैदल मार्ग एवं उस पर आने वाले मार्गाे का स्थलीय निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार द्वारा नगर निगम हरिद्वार एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जहाँ-जहाँ माँ मनसा देवी मार्ग पर अतिक्रमण हुआ है, उसे तुरन्त हटाया जाए तथा मों मनसा देवी मार्ग पर जो गलिया/रास्ते आते है उन रास्तों का भी स्थलीय निरीक्षण कराते हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाये जाने के निर्देश दिये गये। नगर निगम हरिद्वार के अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि मॉ मनसा देवी मार्ग पर आने वाली गलियों एवं रास्तों की नालियों, सड़कों की समुचित साफ-सफाई कराई जाए। माँ मनसा देवी मार्ग पर सड़क के किनारे जो मलबा पड़ हुआ है उसका तत्काल निस्तारण किये जाने तथा वर्षा के दौरान मॉ मनसा देवी मार्ग पर मलबा न आये, के उपाय भी किये जाने हेतु लोक निर्माण विभाग हरिद्वार के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भारत माता मंदिर रोड़ पर जल संस्थान द्वारा पाईपलाईन बिछाने हेतु सड़क खोदी गई है, जिसकी तत्काल मरम्मत कराये जाने हेतु जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग सुरेश तोमर, पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर शान्तनु पाराशर एवं सहायक नगर आयुक्त आर.के. दयाल उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में पंजीकरण के पांचवें दिन चारधाम यात्रा के लिए 2949 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया।
0 Minutes
Uncategorized
जया मैक्सवेल अस्पताल, बहादराबाद हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का आगमन पर। हॉस्पिटल के डॉक्टर व स्टाप ने किया भव्य स्वागत।
1 Minute
Uncategorized
पथरी जंगल मे भीषण गर्मी के चलते आरक्षित वन क्षेत्र में बने तालाबो में पानी भरना किया शुरू। जंगल मे वन्य जीवों की प्यास बुझाने के लिए तालाबो में भरा पानी।प
0 Minutes
Uncategorized
आरक्षित वन क्षेत्र में एक व्यक्ति को घूमना पड़ा भारी मुकदमा हुआ दर्ज। सन्दिग्ध व्यक्ति के काम नही आई सिपार्से।