युवक को जान से मारने की नियत से किया था फायर
प्रेमिका की शादी तुड़वाने के लिए प्रेमिका के मंगेतर पर किया था जानलेवा हमला
अभियुक्तों की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक व तमंचा 315 बोर बरामद
वादी जसवन्त सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी गांव अमरपुर काजी भगवानपुर ने वादी के भतीजे तुषार उर्फ गौरव को अज्ञात बाईक सवार व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की नियत से फायर कर पैर में गोली मारने के सम्बन्ध में मुकदमा अपराध संख्या 538/24 धारा 307 दर्ज कराया गया था।
घटना के जल्द खुलासे हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे।
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए आरोपियों की पहचान अभिषेक पुत्र आजाद निवासी ग्राम चेहड़ी थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर उ0प्र0 व अभिषेक पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम बुड्डा खेड़ा गुज्जर थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर उ0प्र0 के रूप में हुई।
जिसपर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के मोबाईल नम्बर की लोकेशन के आधार पर को दोनों आरोपियों को होटल सूर्य लोक रेलवे रोड सहारनपुर से धर दबोचा गया।
आरोपी अभिषेक पुत्र आजाद जिस लड़की से प्रेम करता है उसकी शादी उसके परिजनो ने तुषार (पीड़ित) से तय कर दी थी शादी तुड़वाने के लिए आरोपी ने तुषार को जान से मारने की नियत से फायर किया था।
आरोपियों की निशांदेही पर अभिषेक पुत्र आजाद के ग्राम चेहडी में उसके घर से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व देशी तमन्चा 315 बोर बरामद किया गया।
बरामदगी
1- एक देशी तमन्चा 315 बोर
2-घटना में प्रयुक्त बाइक मोटर 3-घटना मे प्रयुक्त कपडे
गिरफ्तार अभियुक्त
1–अभिषेक पुत्र आजाद निवासी ग्राम चेहड़ी थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर उ0प्र0 ।
2-अभिषेक पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम बुड्डा खेड़ा गुज्जर थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर उ0प्र0 ।
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक श्री सुर्य भूषण नेगी,व0उ0नि0 प्रमोद कुमार,उ0नि0 देवेन्द्र सिंह, उ0नि0 शहजाद अली,उ0नि0 विनय मोहन,अ0उ0नि0 हुकम सिंह,है0कानि0 ब्रिजपाल सिंह,कानि0 ब्रिजेश,कानि0 भूपेन्द्र आदित्या,कानि0 अनिल बिष्ट,,रि0कानि0 आसिफ अन्सारी,कानि0 वसीम –एसओजी रूडकी
युवक को जान से मारने की नियत से किया था फायर प्रेमिका की शादी तुड़वाने के लिए प्रेमिका के मंगेतर पर किया था जानलेवा हमला
