बुग्गावाला। थाने क्षेत्र में मोहर्रम के त्योहार को लेकर पुलिस ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक ली।
बुग्गावाला थानाध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा ने सभी जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि आप लोग मोहर्रम के त्योहार को देखते हुवे कोरोना की तीसरी लहर के शासन की ओर से गाइडलाइन आयी है कि मोहर्रम के त्योहार में ताजिये व जुलूस न निकालने को लेकर कहा गया।
इस मौके पर जनप्रतिनिधियों में पूर्व ग्राम प्रधान, व मस्जिद के मौलाना, व समाज के जिमेदार लोग मौजूद रहे।
