कांवड़ यात्रा 2024 के दौरान आगजनी की घटनाओं को लेकर भी गंभीर है हरिद्वार पुलिस 04 स्थानों पर आग लगने की सूचना पर पुलिस ने आग से झूलसे कांवड़िए को भी दिलाया उपचार

कांवड़ यात्रा 2024 के दौरान आगजनी की घटनाओं को लेकर भी गंभीर है हरिद्वार पुलिस

04 स्थानों पर आग लगने की सूचना पर पुलिस ने आग से झूलसे कांवड़िए को भी दिलाया उपचार

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा शुरु होने के साथ ही विभिन्न मोर्चों पर काम कर रही हरिद्वार पुलिस आग लगने संबंधी घटनाओं को लेकर भी बेहद सजग है। बीते दिनों कांवड़ मार्ग पर आग लगने की 04 घटनाएं प्रकाश में आयी जिसमें हरिद्वार पुलिस की विभिन्न फायर यूनिट के जवानों ने अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए बड़ी घटना होने से पहले ही आग पर काबू पाया। त्वरित कार्यवाही पर स्थानीय जन व कांवड़ यात्रियों ने भी हरिद्वार पुलिस की खुले दिल से प्रशंसा की।

बहादराबाद बायपास चौक के नजदीक स्थित होटल हयात के पास एक कार संख्या HR/AC/1739 में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। सूचना मिलते ही लीडिंग फायर मैन निर्मल सिंह के नेतृत्व में फायर स्टेशन यूनिट सिडकुल की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर विकराल रुप लेती आग को समय रहते रेस्क्यू किया जिसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। 

दिल्ली हाईवे पर कोतवाली मंगलौर के निकट खाना बनाते समय पेट्रोमैक्स के आग पकड़ने से राजस्थान निवासी कांवड़िया रवि कुमार झुलस गया। मौके पर पहुंचे फायर यूनिट मंगलौर के कर्मचारी अब्दुल रहमान, लहरी सिंह, चंद्र प्रकाश ने आग में झुलसे कांवड़िए को तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार दिलाया औऱ परिजनों के सुपुर्द किया गया।     

कांवड़ पटरी मोहम्मदपुर झाल पर स्थित फौजी ढाबा में सिलेंडर में लीकेज होने से चलते आग लग गई। अब्दुल कलाम चौक मंगलौर पर तैनात रनिंग बैकपैक सेट फायरमैन रविंद्र फायरमैन शंकर ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बाबा स्वामी सचिन के सहयोग से बिना किसी जनहानि के आग पर काबू पाया।

04 बजे अब्दुल कलाम चौक निकट थाना मंगलौर पर एक लोडेड ट्रक संख्या RJ14GN2104 जो कि दिल्ली से हरिद्वार जा रहा था, के इंजन से धुआं निकलता देख चालक ने ट्रक रोक लिया एवं मदद मांगने लगा। उक्त स्थान पर तैनात चालक रणजीत लाल एवं फायरमैन कुन्दन गिरी बैंक पैक सेंट कर्मियों द्वारा तुरंत ही उक्त आग को रेत बालू डालकर काबू कर लिया गया।  उक्त ट्रक की क्लच प्लेट जल गयी है अन्य कोई जनहानि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *