20 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ महिला सहित तीन आरोपियों अभियुक्तगणों को सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र वेदिका हर्बल कंपनी के सामने टीन का खोखा के पास से चैकिंग के दौरान दो पुरुष व एक महिला को 20 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार।
उक्त सम्बन्ध में थाना सिड़कुल पर प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. महिला निवासी ग्राम कश्मीरी थाना नहटोर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता राजीव नगर कॉलोनी आर्य नगर चौक कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ।
2.राकेश उर्फ कालू पुत्र अजय निवासी राजीव नगर कॉलोनी निकट आर्य नगर चौक कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ।
3. मोहम्मद शाहिद उर्फ काली पुत्र शादी हुसैन निवासी इंदिरा बस्ती लाल मंदिर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार जिला हरिद्वार।
बरामदगी
20 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद ।
पुलिस टीम
1 .म0 उप नि0 मनीषा नेगी
2. कांस्टेबल 226 प्रमोद गोस्वामी
3. कांस्टेबल 522 तनवीर अली
ANTF टीम
1.निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट
2. उoनिo रंजीत तोमर व टीम
20 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ महिला सहित तीन आरोपियों अभियुक्तगणों को सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार।
