ओलंपिक खेल में भारतीय महिला हाॅकी टीम की सदस्य वन्दना कटारिया का रोशनाबाद में जोरदार स्वागत किया गया।

हरिद्वार। टोक्यों में आयोजित ओलंपिक खेल में भारतीय महिला हाॅकी टीम की सदस्य वन्दना कटारिया का रोशनाबाद स्टेडियम पहुंचने पर विधायक ज्वालापुर सुरेश राठौर, विधायक रानीपुर आदेश चैहान, विधायक झबरेड़ा देशराज कर्णवाल, जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय, एसएसपी हरिद्वार सैन्थिल अबुदई कृष्णराज एस0 ने पुष्पगुच्छ भेंटकर व शाॅल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया ।

वन्दना कटारिया के स्टेडियम परिसर पहुंचने पर पुष्प वर्षा की गयी तथा भारत माता की जय, देश की बेटी जिन्दाबाद, वन्दना कटारिया जिन्दाबाद के नारों से स्टेडियम परिसर गूंज उठा तथा चक दे इंडिया की धुन पर खेल प्रेमी व खिलाड़ी झूम रहे थे।
इस अवसर पर वन्दना कटारिया को विधायक ज्वालापुर सुरेश राठौर, विधायक रानीपुर आदेश चैहान, विधायक झबरेड़ा देशराज कर्णवाल ने उन्हें बधाई दी तथा टोक्यो ओलम्पिक के सफर में हुये उनके अनुभवों के बारे में उनसे चर्चा की।
इस अवसर पर बोलते हुये जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने कहा कि आज मेरे लिये यह गौरव का विषय है। मैं अपने को सौभाग्यशाली मानता हूं। उन्होंने कहा कि वन्दना ने देश व प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि वन्दना कटारिया को अन्तर्राष्ट्रीय महिला हाॅकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के फलस्वरूप बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की ब्राण्ड एम्बैसडर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन वन्दना कटारिया को जिस तरह की भी मदद की आवश्यकता होगी, पूरी मदद करेगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस0 ने कहा कि मुझे आज हमारे देश की बेटी वन्दना का स्वागत करने का सौभाग्य मिला है। वन्दना ने देश व प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उम्मीद करते हैं कि भविष्य में इनके खेल को देखकर अन्य युवक/युवतियां भी प्ररेणा लेकर देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
इस मौके पर वन्दना कटारिया ने कहा कि गृह जनपद आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। मैं अपनी खुशी को शब्दों में बयान नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि मेरा जो स्वागत हुआ, उसके लिये मैं सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं। भविष्य की योजना के बारे में उन्होंने बताया कि आगामी समय में काॅमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स तथा वल्र्ड कप के लिये भी हमारी तैयारी प्रारम्भ हो जायेगी। उन्होंने कहा कि यहां से बहुत से खिलाड़ी निकलें। यह हमारी कामना है। उन्होंने कहा कि हमारे खेल ने पूरे देश का दिल जीता है तथा आज पूरे भारत में हाॅकी-हाॅकी की गूंज सुनाई दे रही है। वन्दना कटारिया की माताजी श्रीमती सौरण ने इस मौके पर कहा कि हमारी बिटिया डेढ़ साल के बाद घर आ रही है। मुझे काफी खुशी हो रही है।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील डोभाल, सहायक क्रीड़ाधिकारी, वरूण बेलवाल एवं प्रदीप, सहायक प्रशिक्षक शिखा बिष्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सनोवर सिंह, कोषाध्यक्ष महेश जोशी, सचिव इन्दमोहन बड़थ्वाल, सचिव जिला हाॅकी ए0 खान, क्षेत्र समिति अध्यक्ष योगेश चैहान, भाई-चन्द्रशेखर, लाखन, पंकज एवं सौरभ, जीजाजी मास्टर सत्यपाल सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, खेल प्रेमी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
संयुक्त टीम ने शस्त्रों की दुकानों का किया औचक निरीक्षण। शस्त्र विक्रेताओं को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। 
0 Minutes
Uncategorized
ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस कार्यवाही लगातार हैं जारी। जमीन की धोखाधडी मामले में पुलिस ने फरार चल रहा आरोपी को किया गिरफ्तार। जमीन का 20 लाख में फर्जी रजिस्ट्री का है मामला, वादी मुकदमा को दिखाया गया था खरीददार।
0 Minutes
Uncategorized
लक्सर पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात टली, अपराधियों की साजिश नाकाम,अवैध असलहों सहित तीन साजिशकर्ता गिरफ्तार  10 लाख की फिरौती की करी थी मांग,  न देने पर जान से मारने की तैयारी से जा रहे थे आरोपी
0 Minutes
Uncategorized
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की अपराधियो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही। सोशल मीडिया में BAAZ नाम से है, आरोपियो का गैंग।  08 घण्टे के भीतर ही घटना का किया खुलासा