ग्राम समाज की भूमि से मिट्टी का अवैध खनन रुकने का नाम नही ले रहा है रात दिन ट्रैक्टर ट्रॉली,से एकड़ खुर्द व इब्राहिमपुर के बीच एक कॉलोनी में कई सौ बीघा जमीन में बिना परमिशन के किया जा रहा है भराव। पुलिस प्रशासन, ग्राम प्रधान, राजस्व विभाग मोन
मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि ग्राम पंचायत भगतनपुर आबिदपुर की ग्राम समाज की भूमि से मिट्टी का अवैध खनन रुकने का नाम नही ले रहा है आपको बतादे की सरकार ने सरकारी जमीन को छुड़वाकर ग्राम प्रधान के हवाले किया था लेकिन पुलिस प्रशासन, ग्राम प्रधान व राजस्व विभाग की मिली भगत से मिट्टी का अवैध खनन करने वाले खनन माफिया लगातार अवैध खनन कर राजस्व विभाग को बड़ा नुकसान पहुँचा रहे है लेकिन कोई इन पर कार्यवाही करने को तैयार नही है अवैध खनन करने वालो के हौसले इतने बुलन्द है कि रात ओर दिन बिना परमिशन के ही पूरी कॉलोनी को भर दिया है कुछ हिस्सा बचा है अगर ऐसा ही चलता रहा तो उसको भी यह लोग जल्द ही भर देगे आखिर ऐसे लोगो पर राजस्व विभाग की ओर से कार्यवाही क्यू नही हो पा रही है जबकि इसी ग्राम पंचायत की जमीन में काफी बार विवाद व झगड़े भी हो चुके है लेकिन पुलिस प्रशासन व राजस्व विभाग ग्राम प्रधान इन सभी की मिली भगत से अवैध खनन को बढ़ावा मिल रहा है अब देखने वाली बात होगी कि ऐसे लोगो पर कब तक कार्यवाही की जायेगी। या सभी मोन रहेंगे।