शराब पीना पड़ा महंगा भाई ने भाई को शराब के नशे में इट मारकर उतारा मौत के घाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भिजवाया पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल।
खानपुर में संदिग्ध परिस्थितियो में एक महेन्द्र नाम के व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। थानाध्यक्ष खानपुर मय फ़ोर्स के मोके पर पहुँचे महेन्द्र उम्र 65 के डेरे पर ग्रामीणों की भीड़ तथा रिश्तेदार मोजूद देख महेन्द्र मृतक के बारे में पुछताछ की गयी तो मृतक की पुत्री कर्मजीत के द्वारा बताया गया कि रात के समय मेरे पिता महेन्द्र व चाचा रतन शराब पी रहे थे नशे में चाचा रतन पुत्र सादा सिंह निवासी अवधिपुर उम्र 45 के द्वारा मेरे पिता को ईंट मारकर घायल कर दिया हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टर ने महेन्द्र को मृत घोषित कर दिया मृतक महेन्द्र का शव घर के एक कमरे मे बेड पर रखा है। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुवे शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवाया गया।
आरोपी रतन सिंह मौंके से फ़रार है।तलाश/ गिरफ़्तारी के प्रयास किये जा रहे है ।
शराब पीना पड़ा महंगा भाई ने भाई को शराब के नशे में इट मारकर उतारा मौत के घाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भिजवाया पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल।
