लोक निर्माण विभाग में धूमधाम से मनाया 75 वा स्वतंत्रता दिवस।
वही लक्सर में भी 75 वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोक निर्माण विभाग में ध्वजारोहण के साथ-साथ राष्ट्रीय गान कर देश में अमन चैन और भाईचारे का संदेश दिया गया। वही स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता इंजीनियर प्रवीन बहुखंडी ने कहा कि आज पूरे भारत वर्ष में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है देश के अमर शहीदों ने अपने प्राणों को न्योछावर कर देश को आजादी दिलाई आज हम सभी को एकजुट होकर शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर देश के हित मे संघर्ष और अपने अपने कामों को कर्तव्य पूर्ण निष्ठा मेहनत और ईमानदारी के साथ करना चाहिए उन्होंने कहा कि हम लोग मिल जुल कर स्पीड से काम को करे और कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान दें, यही हमारी तरफ से आजादी के लिए एक सहयोग होगा और देश के विकास में हमारी ओर से भागीदारी होगी।
इस मौके पर विभागीये अधिकारी व कर्मचारी गण मोके पर मौजूद रहे।
