किसानों से करीब 36 करोड़ की धोखाधड़ी और जालसाजी में पंजाब नेशनल बैंक का भूतपूर्व मैनेजर को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। शुगर मिल प्रबंधन एवं तत्कालीन बैंक प्रबंधक ने मिलकर दिया था धोखाधड़ी व जालसाजी वारदात को अंजाम

किसानों से करीब 36 करोड़ की धोखाधड़ी और जालसाजी में पंजाब नेशनल बैंक का भूतपूर्व मैनेजर को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

शुगर मिल प्रबंधन एवं तत्कालीन बैंक प्रबंधक ने मिलकर दिया था धोखाधड़ी व जालसाजी वारदात को अंजाम

 किसानों से जुड़ी धोखाधड़ी के हर किरदार को जेल भेजेंगे एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल

थाना झबरेडा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न वास्तविक किसानों व कई मजदूरों (जिन्हे किसान दर्शाया गया) के नाम पर फर्जी तरीके से बैंक अकाउंट खुलवाकर व कूटकरित दस्तावेज तैयार कर पंजाब नेशनल बैंक की इकबालपुर शाखा से वर्ष 2008 से वर्ष 2020 तक कोप लोन लिये गए जिसकी संबंधित व्यक्तियों (किसान एवं मजदूर) को खबर ही नही थी। 

लोन की किस्त जमा न होने पर पंजाब नेशनल बैंक द्वारा संबंधित के नाम पर नोटिस जारी किए गए। सीधे सरल तरीके से अपना जीवनयापन कर रहे किसानों एवं मजदूरों को जब बैंक नोटिस मिला तो पूछताछ करने पर उन्हे इस जालसाजी का पता चला। उनके लिए ये किसी सदमें से कम न था। 

संबंधित प्रकरण का संज्ञान लेकर उच्चाधिकारीगण के आदेशानुसार तत्कालीन चौकी प्रभारी इकबालपुर उ०नि० मोहन कठैत द्वारा शुगर मिल प्रबंधक व तत्कालीन बैंक मैनेजर पी.एन.बी. इकबालपुर के विरुद्ध थाना झबरेडा में  मु.अ.पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना के दौरान धारा 467, 468, 471ipc की बढोत्तरी की गई थी।

C.B.C.I.D. को मिली विवेचना की जिम्मेदारी

उक्त मुकदमें की प्रारम्भिक विवेचना जनपद हरिद्वार में ही सम्पादित होने के पश्चात अग्रिम विवेचना आर्थिक अपराध शाखा (ई०ओ०डब्लू) सी०बी०सी०आई०डी०  देहरादून में स्थानान्तरित हुई। वर्तमान विवेचक निरीक्षक वेद प्रकाश थपलियाल द्वारा 05 आरोपियों के 55 C.R.P.C. के तहत नोटिस जारी किए गये थे। 

झबरेड़ा पुलिस द्वारा धोखाधड़ी में शामिल पंजाब नेशनल बैंक इकबालपुर के तत्कालीन बैंक मैनेजर बारू सिंह रावत पुत्र स्व० भगवान सिंह रावत (सेवानिवृत्त) को देहरादून से गिरफ्तार किया गया है। 

थाना झबरेड़ा पुलिस की इस ठोस कार्रवाई पर स्थानीय क्षेत्रवासियों, विशेष कर किसानों में, खुशी की लहर है।धोखाधड़ी में शामिल आरोपी पवन ढींगरा व उमेश शर्मा को पुलिस गिरफ्तार कर बीते रोज ही जेल भेज चुकी है।  

गिरफ़्तार अभियुक्त

01. बारू सिंह रावत पुत्र स्व०भगवान सिंह रावत 

(तत्कालीन बैंक मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक इकबालपुर) 

पुलिस टीम

निरीक्षक वी.पी. थपलियाल (C.B.C.I.D. देहरादून)थानाध्यक्ष झबरेडा अंकुर शर्मा,उ०नि० नितिन बिष्ट (चौकी प्रभारी इकबालपुर), रिक्रूट मनीष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *