हरिद्वार। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के सफल संचालन एवं अनुश्रवण हेतु कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के सफल संचालन एवं अनुश्रवण हेतु कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में उद्यान अधिकारी नरेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के बारे में बताया कि यह योजना पांच वर्ष के लिये है। इसका उद्देश्य असंगठित खाद्य प्रसंस्करण सूक्ष्म उद्यम क्षेत्र के योगदान को बढ़ाना तथा उनके कार्य निष्पादन में बाधा पहुंचाने वाली चुनौतियों को दूर करना है।
उन्होंने ने बताया कि यह योजना प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने वाली है। इसके अन्तर्गत अगर कोई व्यक्ति प्रोसेसिंग की कोई स्कीम लाता है, तो अधिकतम 35 प्रतिशत की स्वीकृति राज्य सरकार से हो जाती है। उन्होंने बताया कि एक जिला एक उत्पाद के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार को मशरूम की प्रोसेसिंग के लिये चुना गया है। उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग इस योजना का नोडल विभाग है।
बैठक में एलडीएम, पीएनबी, संजय संत, जिला विकास अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह चैहान, सहायक परियोजना निदेशक/जिला मिशन प्रबन्धक एन0आर0एल0एम0 नलिनीत घिल्डियाल, बीडीओ बहादराबाद सोमनाथ सैनी, खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी,नेम सिंह,, डीआईसी, दीपेश चैधरी, डीडीएम नाबार्ड अखिलेश डबराल, इंचार्ज गवर्नेमेंन्ट फूड प्रोसेसिंग सेन्टर हरिद्वार धर्मेन्द्र सिंह रावत, किसान राजेन्द्र प्रसाद, किसान, वीरेन्द्र, अरूण कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
गौकशी में लिप्त तत्वों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही। अपराधियों के लिए मुसीबत का सबब बना मिशन प्रहार। एक्टिव पुलिस टीम ने एक गैंगस्टर व एक ₹5000/- का इनामी गौ तस्कर धरा।
0 Minutes
Uncategorized
जिला पूर्ति अधिकारी ने घरेलू एलपीजी गैस की अतिरिक्त लोड उपलब्ध कराने के लिए मण्डल एलपीजी बिक्री प्रमुख इंडेन मंडल कार्यालय देहरादून को लिखा पत्र।
0 Minutes
Uncategorized
हत्या कांड प्रकरण का हरिद्वार पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी अभियुक्त नेपाली युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी एवं एसएसपी हरिद्वार द्वारा चार धाम यात्रा की दृष्टिगत किया गया मनसा देवी मंदिर का भौतिक निरीक्षण।