कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार पुलिस ने कसी कमर मेला क्षेत्र 9 जोन और 33 सेक्टरों में विभक्त, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार पुलिस ने कसी कमर

मेला क्षेत्र 9 जोन और 33 सेक्टरों में विभक्त, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

मेले में नियुक्त समस्त फोर्स को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में किया गया ब्रीफ

डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए जल पुलिस गंगा घाटों पर रहेगी तैनात

सम्पूर्ण मेला क्षेत्र पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी रखी जाएगी नजर

यातायात में रोड़ा बन रहे वाहनों को हटाने के लिए 05 स्थानों पर खड़ी रहेंगी रिकवरी वैन

 कार्तिक पूर्णिमा स्नान को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा अन्य अधिकारीगण की उपस्थिति में स्नान में नियुक्त समस्त पुलिस बल को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग के दौरान कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व का विशेष महत्व एवं लाखों की संख्या में पवित्र हर की पैड़ी पर गंगा स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुगण की संभावनाओं और व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

स्थानीय अभिसूचना ईकाई के अधिकारी गुप्त रूप से पूरे मेला क्षेत्र में कड़ी नजर रखेंगे साथ ही प्रत्येक जोन में नियुक्त पुलिस कर्मी अन्य अधिकारीगण के साथ मिलकर क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों से समन्वय स्थापित कर कोई भी समस्या होने पर तत्काल उसका निवारण के उपाय करेंगे।  

ब्रीफिंग के दौरान प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों द्वारा उपस्थित पुलिस बल को निम्नानुसार निर्देशित किया गया

उक्त अवसर पर समस्त जोनल सेक्टर पुलिस अधिकारी एवं प्रशासनिक सेक्टर मैजिस्ट्रेट एवं पुलिस प्रशासन कै अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

स्नान में नियुक्त पुलिस बल का विवरण-

अपर पुलिस अधीक्षक-04

पुलिस उपाधीक्षक-09

निरीक्षक/थानाध्यक्ष-22

उ0नि0/अ0उ0नि0-64

म0उ0नि0/म0अ0उ0नि0-14

मुख्य आरक्षी/आरक्षी-311 

महिला आरक्षी-61 

टीएसआई-02 

अ0उ0नि0/हे0का0 टीपी-09

का0 टीपी-16

अभिसूचना ईकाई-28 

बीडीएस / डॉग स्क्वायड-02 टीम

फायर-03 यूनिट मय उपकरण

जल पुलिस-15 

फ्लड प्लाटून-02 टीम मय बोट

पीएसी/आईआरबी-04 कंपनी+ 02 प्लाटून डेढ़ सेक्शन

टीयर गैस स्क्वायड-01 

प्रिजन वैन-04

खोया-पाया सेल-06 महिला कर्मी

एंटी जेबकतरा स्क्वायड-01 टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *