स्थाई मंच के लिए किया गया भूमि पूजन।
लक्सर। रामलीला कमेटी के स्थान पर स्थाई मंच के निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्य किया गया ।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने बताया कि स्थाई मंच का निर्माण रामलीला कमेटी के वर्तमान व पूर्व मे रामलीला कमेटी के पदाधिकारी रहे। उनके योगदान से इस स्थाई मंच का निर्माण किया गया। रामलीला कमेटी के महामंत्री पवन कपूर ने समिति के सदस्यों के सामने आग्रह रखा की इस निर्माण संबंधी एक कमेटी गठित की जाए जिनकी देख रेख में इस युवा टीम द्वारा इस कार्य को भली-भांति संपन्न किया जा सके रामलीला कमेटी के संरक्षक अतुल गुप्ता ने इस बात का अनुमोदन किया और बड़े बुजुर्गों के विचार विमर्श के उपरांत 11 सदस्यों की कमेटी गठित की गई। lइस अवसर पर रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंघल, मनोहरलाल खन्ना, ओमप्रकाश अरोड़ा, विकास खटाना, राजेश जंडवाणी, सेवाराम सिंघल आदि ने रामलीला कमेटी द्वारा बचाया गया पैसा निर्माण में देने के लिए कहा lकार्यक्रम में अतुल गुप्ता, विकास खटाना आलोक पंवार, भूपेंद्र निगम , सचिन मित्तल, गौरव बिंदल, बिजेंद्र पांचाल, कुलदीप बाल्मीकि,पंकज गुप्ता, दिनेशव्यास ,लेखराजसिंह,अरविंद अग्रवाल, राजेश मिड्ढा, सतीश मल्होत्रा, सुदर्शन कपूर, मनोहर लाल खन्ना, ओमप्रकाश अरोड़ा, विशाल चौधरी, विनय सिंघल, नरेश कश्यप, ईश्वरचंद अग्रवाल, सुभाष गुप्ता, अरविंद अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे l
