आग लगने से दो किसानों के खेतो का गन्ना जलने से लाखों का हुआ  नुकशान  किसान परेशान आग लगने के कारणो का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है

आग लगने से दो किसानों के खेतो का गन्ना जलने से लाखों का हुआ  नुकशान

 किसान परेशान आग लगने के कारणो का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है

पथरी क्षेत्र के गांव सुखरासा के पास किसान सूरज भान पुत्र रामसिंह निवासी झाबरी का 5 बीघा गन्ना जलकर खत्म हो गया है दूसरा किसान अहसान इलाही पुत्र सफी निवासी इक्कड़ खुर्द का 1 बीघा गन्ना जलकर खत्म हो गया है। इन दोनों किसानों के खेत सुखरासा गांव के पास है। दोनो किसानों के खेत में अचानक से आग लग गई आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है किसानों का कहना है की ट्रेन की लाइन की ओर से आग लगाती हुई आई है पास के खेत में काम कर रहे किसानों ने अपनी जान पर खेल कर अपना ट्रैक्टर गन्ने के खेत में चलाकर बड़ा रेस्क्यू कर पड़ोस के गन्ने के खेतों को बाय मुश्किल बचाया है।

दोनों किसानों ने गन्ने के मुआवजे को लेकर राजस्व विभाग से संपर्क किया राजस्व विभाग के लेखपाल शारदा ने बताया की किसान ने सूचना दी है कि मेरे खेत का गन्ना जल गया है मेरे पास फोटो वीडियो पहुंचे हैं मौके पर जाकर जांच की जाएगी और उचित मुवावजा किसानो को दिलाने का प्रयास किया जाएगा रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *