एसडीएम को पत्र देकर की आर्थिक सहायता की मांग।
लक्सर। संदीप कुमार पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम रंजीतपुर ने पत्र एसडीएम को देकर प्रधानमंत्री आवास के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है उसने बताया की मेरा मकान जर्जर हालत में है वह कभी भी गिर सकता है और उसके गिरने से कोई बड़ी घटना भी घट सकती है उसने यह भी बताया कि मैंने अपने मकान के लिए कितनी कई कई बार अधिकारियों से कहां लेकिन अधिकारी कोई सुनने को तैयार नही है परेशान होकर आज मंगलवार को एसडीएम को पत्र देकर अपने मकान के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है।
उप जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि एडीओ पंचायत को निर्देशित करते हुवे संदीप कुमार रणजीतपुर के मकान की जांच करें और जो भी संभव हो सके उसकी आर्थिक सहायता की जाए।
