एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के कुशल नेतृत्व में नशे के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी अलग-अलग स्थानों से स्मैक और चरस के साथ 02 तस्कर आरोपी अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के कुशल नेतृत्व में नशे के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी

अलग-अलग स्थानों से स्मैक और चरस के साथ 02 तस्कर आरोपी अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ड्रग्स फ्री देव भूमि अभियान को और अधिक कड़ी मेहनत से सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को नशा माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करने को निर्देश दिए गए हैं।

थाना बहादराबाद की अलग-अलग पुलिस टीमों ने अभियान चलाते हुए अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चरस व स्मैक के साथ 02 तस्करों को दबोचने में कामयाबी हासिल की गई। बरामदगी के आधार पर थाना बहादराबाद पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए।

कार्यवाही के दौरान एक टीम ने चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर भौरी के टयूबवैल के पास देशी शराब ठेके से पहले संदिग्ध शुभम के कब्जे से 109 ग्राम चरस बरामद की। अन्य टीम ने पुराना पथरी पावर हाउस के पास से राजकुमार नामक युवक को दबोचकर 4.32 ग्राम स्मैक बरामद की गई। 

गिरफ्तार अभियुक्त

1- शुभम पुत्र रामकुमार निवासी भौरी बहादराबाद हरि0 

बरामदगी 109 ग्राम अवैध चरस 

मु0अ0 एनडीपीएस एक्ट  

2- राजकुमार पुत्र राधेश्याम नि0 खोखा धोबी घाट झुग्गी झोपडी बैरागी कैम्प कनखल  

बरामदगी 4.32  ग्राम अवैध स्मैक

मु0अ0 एनडीपीएस एक्ट  

पुलिस टीम

उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार,उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी,अपर उ0नि0 अरविन्द बिश्नोई,कानि. अंकित कुमार,पीआरडी रामकुमार,कानि.  मुकेश नेगी,कानि. रणजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *