हरिद्वार में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी और एसएसपी ने ली बैठक।

हरिद्वार में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी और एसएसपी ने ली बैठक।

 हरिद्वार नगर निकाय चुनाव की तैयारियों और कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी और एसएसपी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए निम्नलिखित बिंदुओं पर दिए दिशा-निर्देश। चुनाव के दौरान शांति भंग करने वाले व्यक्तियों की पहचान की जाएगी और उन्हें मुचलके पर पाबंद किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश दिया गया कि नगर निकाय के शस्त्र धारकों के शस्त्र को नियत समय के अंदर जमा कराया जाए। सभी शस्त्र धारकों को अपने शस्त्रों को निर्धारित स्थान पर जमा कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।मादक पदार्थ, शराब, और अन्य प्रकार के प्रलोभनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

चुनाव को प्रभावित करने वाली सभी वस्तुओं को जब्त और सीज किया जाएगा।आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। किसी भी उल्लंघन की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी और एसएसपी के साथ अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, दीपेंद्र सिंह नेगी, एसपी देहात शेखर सुयाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की आशीष मिश्रा, एसडीएम भगवानपुर जितेंद्र कुमार, एसडीएम लक्सर सौरव असवाल, एसडीएम हरिद्वार अजय वीर, सीओ सिटी श्रीमती जूही मनराल, सीओ मंगलौर विवेक कुमार, सीओ लक्सर श्रीमती निहारिका सेमवाल और सीओ रुड़की नरेंद्र पंत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक चरण को पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पूरा किया जाए। एसएसपी ने कानून एवं शांति व्यवस्था के साथ-साथ मादक पदार्थों और अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए।

इस बैठक में सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला मेलाधिकारी ने किया प्रशासनिक रोड कॉरिडोर सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण। गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला मेलाधिकारी ने किया प्रशासनिक रोड कॉरिडोर सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण। गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
चार धाम यात्रा को संचालित करने के लिए ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण।
0 Minutes
Uncategorized
ऑपरेशन प्रहार  के तहत हरिद्वार पुलिस की अपराधियों पर कार्यवाही जारी। चोरी के  02 आरोपित आये हरिद्वार पुलिस की हिरासत में। आरोपित के कब्जे से चोरी की मोटर,एक आरा व ₹8000/- बरामद।